9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में आग लगने से हुआ धमाका, 12 गाड़ियां...

महाराष्ट्र: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में आग लगने से हुआ धमाका, 12 गाड़ियां जलकर खाक

Published on

अंबरनाथ,

अंबरनाथ के पालेगांव इलाके में मौजूद लैंडस्केप हेरिटेज हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में बुधवार रात एक इलेक्ट्रिक दोपहिया में लगी आग लगने से हड़कंप मच गया. धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई और विस्फोट के बाद करीब 11 दोपहिया और एक कार में भी आग लग गई.

इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है. सोसायटी के लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को आसपास के पार्क न करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे से बचा जा सके. इलाके के लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों और प्रशासन को सुरक्षा मानकों का फिर से जांचने की जरूरत है.

12 वाहनों में लगी भीषण आग
इस हादसे ने तकनीकी खामियों को उजागर करते हुए प्रशासन पर जिम्मेदारी और सख्त कदम उठाने का दबाव बना दिया है. स्थानीय अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों में प्रयुक्त बैटरी और अन्य तकनीकी घटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है. भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय और सख्त नियम लागू करने की उम्मीद जताई जा रही है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...