5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य25 हजार रुपये में ठगों को बेच दिया बिजनेसमैन का खाता, बैंक...

25 हजार रुपये में ठगों को बेच दिया बिजनेसमैन का खाता, बैंक के मैनेजर की करतूत सुन हिल जाएंगे

Published on

गुरुग्राम

शहर के एक बिजनेसमैन से स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर करीब पांच करोड़ रुपये ठग लिए गए। मामला साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस के पास पहुंचा। जांच शुरू हुई तो पता चला कि जालसाजों का मददगार एक बैंक अधिकारी बना हुआ था। पुलिस ने अब केस में इंडसइंड बैंक के बिजनेस डिवेलपमेंट मैनेजर सहित दो लोगों को अरेस्ट किया है। बैंक अधिकारी पर साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में शामिल होने का आरोप है। दूसरे आरोपी का बैंक खाता ठगी में इस्तेमाल हुआ था। जालसाजों को अकाउंट उपलब्ध कराने के बदले 25 हजार रुपये मिले थे।

4 करोड़ 97 लाख रुपये की ठगी
पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर को एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ईस्ट में स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 4 करोड़ 97 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देश पर काम करते हुए टीम ने बुधवार को दिल्ली के दो आरोपियों अविनाश शर्मा व आदित्य चतुर्वेदी को अरेस्ट किया। अविनाश शकूरपुर कॉलोनी आनंदवास, दिल्ली और आदित्य को अध्यापक नगर नांगलोई, दिल्ली से पकड़ा गया। जांच में पता लगा कि अविनाश शर्मा का बैंक खाता ठगी में इस्तेमाल हुआ था। अविनाश ने यह बैंक अकाउंट 25 हजार रुपये में आदित्य चतुर्वेदी को दिया था।

दो साल से बैंक में काम कर रहा है आरोपी
जानकारी के अनुसार, आदित्य चतुर्वेदी दो वर्ष से इंडसइंड बैंक गुजरवाला टाउन-2, दिल्ली में बिजनेस डिवेलपमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बैंक में नौकरी के दौरान आरोपी की मुलाकात एक अन्य व्यक्ति से हुई थी। उसी ने आदित्य को बचत खाते के बदले 10 हजार रुपये और करंट अकाउंट के बदले 50 हजार रुपये देने का लालच दिया, जिसके बाद आरोपी उस व्यक्ति के भेजे हुए लोगों के खाते आरोपी अविनाश की दुकान के पते पर खुलवा देता था। पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी अविनाश शर्मा के बैंक अकाउंट के विरुद्ध जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, महाराष्ट्र में 12 शिकायतें और कर्नाटक में एक केस दर्ज है।

Latest articles

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...