6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़ग्रीन वैली सैनिक स्कूल के छात्रों ने शौर्य स्मारक का भ्रमण

ग्रीन वैली सैनिक स्कूल के छात्रों ने शौर्य स्मारक का भ्रमण

Published on

भोपाल:

ग्रीन वैली सैनिक स्कूल के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण मे एक अद्वितीय और प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ जब कराओके वर्ल्ड चैंपियनशिप इंडिया 2024 की विजेता कु. विजया लक्ष्मी एवं श्रीमती ममता सक्सेना एमडी-1 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मंच की डायरेक्टर ने उनके साथ वार मेमोरियल (युद्धस्थल) एवं शौर्य स्मारक में समय बिताया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, साहस और आत्मविश्वास की भावना को प्रबल करना था।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक डॉ. खुशराज धोटे, प्राचार्य श्रीमती प्रियंका विश्वकर्मा, शिक्षिका श्रीमती मिनी एस. वैध, कु.पूजा मीना कु. स्मिता मॉरण सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह आयोजन और भी प्रभावशाली एवं स्मरणीय बन गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देश के वीर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करने का संकल्प लिया। विजेता कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की महत्ता को समझाया।

यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में भी योध्दा स्थल मे सूबेदार श्री नरेश चंद्र,एवम मेजर श्री संजय जरियाल जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...