23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकेंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सवाल- आपका फेवरेट नेता कौन? बच्चे...

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सवाल- आपका फेवरेट नेता कौन? बच्चे का जवाब- अखिलेश यादव…

Published on

मिर्जापुर:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इसमें अनुप्रिया पटेल बच्चों के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एक सवाल किया और उसका जो जवाब मिला, वह चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, अनुप्रिया पटेल ने बच्चों के कार्यक्रम में फेवरेट नेता को लेकर सवाल किया था। इस पर एक बच्चे ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिया। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की चर्चा गहराई हुई है। कई यूजर्स बच्चे के जवाब पर मजे ले रहे हैं।

अनुप्रिया पटेल ने किया सवाल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के वायरल वीडियो में एक स्कूल के फंक्शन का दृश्य दिख रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री बच्चों को संबोधित करने के साथ सवाल करते दिख रही है। अनुप्रिया पटेल ने अपने भाषण के दौरान बच्चों से सवाल किया कि आपका फेवरेट नेता कौन सा है? उन्होंने कहा कि कोई भी इसका जवाब दे सकता है। इस पर एक बच्चे ने हाथ उठाया। उन्होंने कहा कि अच्छा भाई, तुम बताओ, तुम्हारा फेवरेट नेता कौन है?

बच्चे ने जवाब में कहा अखिलेश यादव। अनुप्रिया ने बच्चे के जवाब पर कहा- बहुत बढ़िया। अनुप्रिया पटेल ने इसके बाद सवाल किया, अखिलेश यादव आपके फेवरेट नेता क्यों हैं? यह भी बताओ। इसके बाद बच्चे को माइक दी गई। बच्चे ने माइक पर कहा कि वह अच्छे नेता हैं। प्रदेश के लिए अच्छा काम करते हैं। युवाओं को नौकरी दी है। भर्ती प्रक्रिया चलाए हैं। इस पर अनुप्रिया पटेल कहती हैं कि उन्होंने नौकरी दी है, इसलिए अच्छे नेता हैं। बहुत बढ़िया।

सूचना पर दिया जोर
अनुप्रिया पटेल ने बच्चों को सूचना के मामले में जानकारी रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में इस समय क्या हो रहा है? किस प्रकार से परिस्थितियां बदल रही हैं, यह जानकारी आपको रहनी चाहिए। उसको जानते रहिए। इसके बारे में सीखते रहिए। टीवी देखिए, अखबार पढ़िए, ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाइए। अनुप्रिया ने कहा कि इस दुनिया में वही आगे बढ़ता है, जो अपने पास सबसे अधिक जानकारी रखता है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...