9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमैं चाहता हूं पाकिस्तान जीते... पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपनी ही टीम के...

मैं चाहता हूं पाकिस्तान जीते… पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपनी ही टीम के लिए कर रहे हैं हार की दुआ!

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट के मैदान पर कोई भी भारतीय फैंस ये नहीं चाहता होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम को हार मिले। मैदान पर किसी भी तरह का मुकाबला क्यों ना हो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जीत से कम कुछ नहीं चाहिए। इसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी जान तक लड़ा देते हैं, लेकिन भारत के ही एक पूर्व क्रिकेटर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले मैच में चाहते हैं कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ हार जाए। यह सुनने में बहुत ही अजीब है, लेकिन उनकी चाहत है कि भारतीय टीम को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिले।

इस पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम का नाम है अतुल वासन। अतुल वासन ने भारत-पाकिस्तान के मैच पर अपनी राय देते हुए एक अलग ही तरह की थ्योरी बताई है। अतुल वासन का मानना है कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में हार जाती है तो टूर्नामेंट और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा। अतुल वासन ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत ही कम मैच खेले जाते हैं। ऐसे में फैंस को इन दोनों टीमों के बीच टक्कर का रोमांच भी कम देखने को मिलता है।’

अतुल वासन क्यों चाहते हैं टीम इंडिया की हार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ हार के लिए एक खास तर्क दिया है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है। टीम इंडिया मेजबान पर एकतरफा जीत हासिल कर लेगी तो टूर्नामेंट का रोमांच खत्म हो जाएगा। यह अमिताभ बच्चन की तरह हो जाएगा कि वह विलेन से बिना मार खाए ही जीत हासिल कर लें।’

अतुल वासन ने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में करो या मरो का मुकाबला है। अगर वह भारत के हार जाती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन अगर वह जीत हासिल कर लेती है तो फैंस को फिर से इन दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी जो क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। यही कारण है कि मैं चाहता हूं पाकिस्तान 23 फरवरी को मैच में जीत हासिल करें।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...