11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका की ओर से प्रवेश नियमों को सख्त किए जाने से क्यों...

अमेरिका की ओर से प्रवेश नियमों को सख्त किए जाने से क्यों बढ़ गई भारतीय H-1B वीजा धारकों की टेंशन, जानें

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में आव्रजन संबंधी जांच सख्त होने की खबरों के कारण H-1B वीजा धारकों में चिंता देखी जा रही है। वीजा नवीनीकरण के लिए भारत आने की योजना बना रहे कई लोग संभावित पुनः प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर चिंतित हैं। एम9 न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ नियोक्ताओं की ओर से हाल ही में जारी यात्रा परामर्श में अमेरिकी सीमाओं पर ‘अत्यधिक जांच’ के बारे में चेतावनी दी गई है। मुख्य चिंता आव्रजन नीतियों की अनिश्चितता है।

पिछले वर्षों में ड्रॉपबॉक्स नवीनीकरण सरल था लेकिन इस बार अप्रूवल में अचानक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों के H-1B वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे विशेष रूप से इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या वे बिना किसी परेशानी के वापस लौट पाएंगे?

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई पेशेवरों के लिए घर वापसी एक जुआ बन गई है। कुछ यात्रियों का कहना है कि प्रवेश सुचारू रूप से हो जाता है, जबकि अन्य को अतिरिक्त पूछताछ और दस्तावेजों की जांच का सामना करना पड़ता है। कोई आधिकारिक अपडेट न होने के कारण लोग ऑनलाइन चर्चाओं और एक-दूसरी से मिली जानकारी पर निर्भर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अनिश्चितता के कारण लोग असमंजस में हैं कि क्या उन्हें ड्रॉपबॉक्स अपॉइंटमेंट लेना चाहिए या अपनी योजनाओं का स्थगित कर देना चाहिए। अमेरिका से बाहर फंसे रहने का खतरा बहुत वास्तविक है और स्पष्ट मार्गदर्शन के बिना सावधानी बरतना ही सबसे अच्छा उपाय लगता होता है।

समझदारी भरा कदम क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्थिति कुशल श्रमिकों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया की अस्थिरता को दर्शाती है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद, वे लगातार बदलती नीतियों के अधीन हैं। स्पष्ट संचार की कमी उनके तनाव को और बढ़ा देती है। फिलहाल सबसे समझदारी भरा कदम इंतजार करना और स्थिति पर नजर रखना है।

जब तक स्थिति स्पष्ट न हो, H-1B धारकों को अपने विकल्पों पर सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी को भी अपने परिवार से मिलने या नौकरी की सुरक्षा बनाए रखने के बीच चयन नहीं करना चाहिए।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...