9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमैंने पिछले कुछ सालों में पाक की ऐसी टीम... भारत-पाकिस्तान मैच से...

मैंने पिछले कुछ सालों में पाक की ऐसी टीम… भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भज्जी ने पड़ोसियों की पोल खोल दी

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला आज यानी 23 फरवरी को खेला जाना है। यह दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक हैं। जब यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं तो मानो जैसे दुनिया रुक सी जाती है। हर किसी की नजरें इस मुकाबले पर ही गड़ी होती हैं। हालांकि इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

होस्ट नेशन पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया और अपने होम ग्राउंड में ही उन्हें शर्मसार कर दिया। दूसरी ओर टीम इंडिया इस वक्त गजब की फॉर्म में चल रही है। भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। उन्होंने बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में शानदार अंदाज में हराया। वहीं अब भारत-पाक के बड़े मैच से पहले टीम इंंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान टीम को लेकर हरभजन सिंह ने क्या कहा?
भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर कहा, ‘मैंने कई पिछले सालों में ऐसी पाकिस्तानी टीम नहीं देखी है। जब हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलते थे, तो हमेशा यह डर रहता था कि विरोधी टीम आपको हरा सकती है क्योंकि उनके पास स्टार खिलाड़ी थे, दमदार प्रदर्शन करने वाले लोग थे, गेंदबाजी बहुत अच्छी थी और एकता दिखती थी। यह (वर्तमान) टीम में ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं, लेकिन वह एकता दिखाई नहीं देती है। उनके पास ऐसे व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं जो अपने दिन पर मैच जिता सकते हैं। लेकिन एक टीम में 7-8 ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो आपको चैंपियनशिप जिता सकें। मुझे इस टीम में वह नहीं दिखता। यह मेरी राय है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...