8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान...' राहुल गांधी पर गरम हुए मायावती के...

‘बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान…’ राहुल गांधी पर गरम हुए मायावती के भतीजे आकाश आनंद

Published on

नई दिल्ली,

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उदित राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला और उदित राज को पार्टी से निकालने की मांग की.

कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने हाल ही में मायावती को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी. इस विवाद के बीच उदित राज दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले और दावा किया कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से आकाश आनंद और उनके समर्थकों पर कार्रवाई करने की अपील की.

इस घटनाक्रम के बाद आकाश आनंद ने एक बार फिर X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया और कांग्रेस पर बहुजन आंदोलन के अपमान का आरोप लगाया. आकाश आनंद ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस के ये नेता बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान कर रहे हैं.

उन्होंने लिखा कि करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों का स्वाभिमान जगाने वाले संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूजनीय हैं? पहले मायावती का गला घोंटने की धमकी देने के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बाबासाहेब के योगदान पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बताता है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व की बाबासाहेब के प्रति क्या सोच है.

आकाश आनंद ने आगे लिखा कि संसद में शोर मचाने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं. उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने वाले इस अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए. मैं यह साफ कर दूं कि बाबासाहेब करोड़ों बहुजनों के भगवान हैं, और हम अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

आकाश आनंद के इस बयान के बाद कांग्रेस और बसपा के बीच तनाव और बढ़ गया है. बसपा ने पहले भी कांग्रेस पर दलित समाज की अनदेखी और बहुजन आंदोलन के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है. कांग्रेस की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...