9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसनी देओल और एमएस धोनी ने साथ-साथ देखा INDvsPAK चैम्पियंस ट्रॉफी मैच,...

सनी देओल और एमएस धोनी ने साथ-साथ देखा INDvsPAK चैम्पियंस ट्रॉफी मैच, नवजोत सिंह सिद्धू बोले- गदर मचा देंगे

Published on

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 मैच खेला जा रहा है। हर कोई अपनी टीवी से चिपका हुआ है। ये देखने के लिए ये मुकाबला कौन जीतेगा। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सनी देओल ने भी काम के बीच मैच का लुफ्त उठाया। उन दोनो का वीडियो सामने आया है, जिसमें से एक में तो नवजोत सिंह सिद्दूधू भी रिएक्ट करते सुनाई दे रहे है।

भारत और पाकिस्तान के बीच का कोई भी मुकाबला हो, दोनों देश की जनता एकदम उत्सुक हो जाती है। छोटे से लेकर बूढ़ा-बुजुर्ग तक एक्टिव हो जाता है। अब इस चैम्पियंस ट्रॉफी मैच को लेकर आम से लेकर खास, सभी भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। सनी देओल और महेंद्र सिंह धोनी को साथ में एक स्टूडियो में बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। दोनों आपस में बात भी कर रहे हैं।

धोनी और सनी देओल पर नवजोत सिंह सिद्धू
वीडियो में सनी देओल स्टूडियो ने एंट्री करते हुए धोनी को गले लगाया। फिर दोनों बैठे और मैच देखने लगे। जैसे ही उनका वीडियो फैंस को दिखाया गया, हिंदी कमेंट्री बॉक्स में बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘गदर मचा देंगे।’ उन्होंने एक्टर की फिल्म ‘गदर’ का भी जिक्र किया है।

एमएस धोनी और सनी देओल के फैंस का रिएक्शन
दोनों का वीडियो देखकर लोगों ने भी खुशी जताई। एक यूजर ने लिखा, ‘दिग्गज एक फ्रेम में।’ एक ने कहा, ‘पाकिस्तान का दमाद है।’ एक ने लिखा, ‘थाला और तारा।’ एक ने लिखा, ‘सनी ने हैंडपंप से पाकिस्तान को हरा दिया और धोनू ने रॉबिन उत्थप्पा की बॉलिंग से पाकिस्तान को हरा दिया।’ एक ने लिखा, ‘मिस यू सर, काश फील्ड में आप भी होते।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...