9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमार कर भूत उतरा दिया... शाहीन अफरीदी को अब सपने में डराएंगे...

मार कर भूत उतरा दिया… शाहीन अफरीदी को अब सपने में डराएंगे शुभमन गिल

Published on

दुबई:

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी दमदार बैटिंग से छा गए। शुभमन ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के लिए 52 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में शुभमन ने कुल 7 चौके भी लगाए। बल्लेबाजी के दौरान खास तौर से शुभमन ने शाहीन शाह अफरीदी को जमकर धोया। शुभमन ने जिस अंदाज में शाहीन अफरीदी के खिलाफ बल्लेबाजी की उसे देख यह पाकिस्तान गेंदबाज को उन्हें सपने में याद आएगा।

बता दें कि शुभमन गिल ने अपनी इस बैटिंग में सभी 7 चौके शाहीन अफरीदी के खिलाफ ही लगाया। खास तौर से 8वें ओवर में तो शुभमन गिल ने तीन चौके जड़ दिए थे। इस दौरान उनका एक स्ट्रेट शॉट ऐसा था कि उसे देखकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की याद आ गई। हालांकि, क्रीज पर सेट हो चुके शुभमन पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद फिरकी पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले शुभमन ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दे दी थी।

पाकिस्तान ने मैच में बनाए 241 रन
वहीं मैच में पाकिस्तानी टीम की बात करें तो कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन शुरुआती विकेट के बाद रिजवान ने सउद शकील के साथ पारी को संभाला और स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाने का किया। इस बीच शकील ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

क्रीज पर पैर जमा चुके रिजवान और सउद शकील को भारतीय गेंदबाजों ने गलती करने के लिए मजबूर किया और उन्होंने विकेट गंवा दिया। इन दोनों के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजों ने पारी पर अपना शिकंजा कस लिया और पूरे पाकिस्तानी टीम को 241 रन के स्कोर पर समेट दिया। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा कुलदीप यादव ने तीन विकेट हासिल किए जबकि हार्दिक पंड्या के खाते में 2 विकेट आया। वहीं हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट लिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...