11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यये हद हो गई... ChatGPT की मदद से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में...

ये हद हो गई… ChatGPT की मदद से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नकल कर रहे थे छात्र, गुजरात के सूरत का मामला

Published on

अहमदाबाद/सूरत:

गुजरात के सूरत में नकल करने का हाईटेक तरीका सामने आया है। राज्य के सूरत में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में चैट जीपीटी के जरिए नकल करने का खुलासा हुआ है। परीक्षा में चैट जीपीटी से नकल करने पर दो छात्रों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सूरत में यह वाकया शुक्रवार को CBSE बोर्ड परीक्षा के दौरान हुआ। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ाई गई है।

फिजिक्स की परीक्षा में नकल
जानकारी के अनुसार दो छात्रों को ChatGPT का इस्तेमाल करके नक़ल करते हुए पकड़ा गया।शुक्रवार 12वीं कक्षा के ये दोनों छात्र फिजिक्स की परीक्षा में चैट जीपीटी नाम के एक AI ऐप्लिकेशन से जवाब लिख रहे थे। दोनों छात्रों को नए नियमों के तहत सज़ा दी गई है। इसके तहत वे 2025-26 और अगले साल 2026-27 की बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। एक छात्र लसकाना के स्वामीनारायण मिशन स्कूल में पकड़ा गया, जबकि दूसरा पिपलोद के माहेश्वरी विद्यापीठ स्कूल में। ये दोनों स्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के केंद्र हैं।

पर्यवेक्षक ने रंगे हाथाें पकड़ा
जानकारी के अनुसार दोनों छात्रों ने अपने अंडरवियर में मोबाइल फ़ोन छुपा रखे थे। वे वाशरूम जाते, ChatGPT का इस्तेमाल करके जवाब ढूंढते और कक्षा में मोबाइल को पेपर के नीचे रखकर लिखते लेकिन पर्यवेक्षक की नज़र उन पर पड़ गई और उन्हें नक़ल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। नए नियमों के मुताबिक दोनों छात्रों को दो साल (2025-26 और 2026-27) के लिए बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है। गुजरात में चैट जीपीटी से नकल करने का यह पहला वाकया है। मोबाइल और चैट जीपीटी के सहारे नकल के खुलासे के बाद परीक्षा केंद्र पर सख्ती बढ़ाई गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...