9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभारत के 22 पंडितों ने जादू-टोना से हराया... क्या-क्या बक रहे पाकिस्तानी...

भारत के 22 पंडितों ने जादू-टोना से हराया… क्या-क्या बक रहे पाकिस्तानी टीवी चैनल, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

Published on

दुबई:

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले में 22 पंडितों ने जीत दिलाई है। इन 22 पंडितों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हायर किया था और टीम इंडिया के स्टेडियम पहुंचने से पहले ही 7 पंडित जादू-टोना करने लगे थे। इसके बाद 22 पंडितों ने मिलकर पाकिस्तान के 11 खिलाड़ियों को डिस्ट्रैक्ट किया और भारतीय टीम को जीत दिला दी। जी नहीं, यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर दावा किया गया है। उसके पैनल की मानें तो भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने के लिए काली पिच पर तैयारी करती है और हार्दिक पंड्या फूंक मारकर मैच का पासा पलट देते हैं।

दरअसल, एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल Discover Pakistan TV पर 6 लोगों का पैनल आपस में बातचीत करते दिख रहा है। वीडियो में एक पैनलिस्ट दावा करता है भारत ने 22 पंडित हायर किए हैं, जो भारत की जीत के लिए पाकिस्तान की टीम पर जादू-टोना कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आई। पाकिस्तान में उन्हें एंट्री नहीं मिलती, जबकि दुबई में ऐसा करना भारत के लिए आसान है।

यही नहीं, दूसरा व्यक्ति दावा करता है कि 7 पंडित तो पहले ही स्टेडियम पहुंच जाते हैं। वे जादू-टोना शुरू कर देते हैं। इस पर एक महिला एंकर हार्दिक पंड्या के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करती है और कहती है कि ये सब चालबाजियां हमारे खिलाफ नहीं चलेंगी। इस तरह की हास्यास्पद बातें करते हुए आपस में तय करते हैं कि पाकिस्तान के लिए दुआ करेंगे। जैसे ही सभी दुआ में हाथ उठाते हैं तो उनमें से एक इस बात का भी मजाक बताना है।दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान भी मैच हारता स्टेडियम में बैठकर दुआ पढ़ते नजर आए। इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वहाब रियाज, आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना इस पर बात भी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने 46 रन की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 100 रन ठोके। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत को टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड से 2 मार्च को खेलना है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...