8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलजिंदगी दांव पर थी, बह रही थी खून की धार, 'भारत के...

जिंदगी दांव पर थी, बह रही थी खून की धार, ‘भारत के बेटे’ ने शतक के साथ किया धमाकेदार कमबैक

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्तान दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज के आए रचिन रविंद्र को जब चोट लगी तो ऐसा लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है। कैच लेने के दौरान रचिन गेंद को मिस जज कर गए थे, जिससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। गेंद लगने के साथ खून की धार निकल पड़ी। ऐसा लगा कि जिंदगी दांव पर है। आनन-फान में रचिन रविंद्र को मैदान से बाहर ले जाया गया, लेकिन अच्छी बात ये रही कि कुछ ही दिन में रचिन पूरी तरह से ठीक हो गए और चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरे।

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए वापसी करते हुए रचिन ने धमाल मचा दिया। रचिन ने रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में दमदार शतक लगाया। वनडे क्रिकेट में रचिन का यह चौथा शतक था। रचिन ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए 95 गेंद का सामना किया जिसमें 11 चौके 1 छक्का लगाया।

रचिन के चारों शतक आईसीसी इवेंट में
रचिन रविंद्र की इस शतकीय पारी की सबसे खास बात ये है कि उनका चौथा सैकड़ा भी आईसीसी इवेंट में ही आया है। चैंपियंस ट्रॉफी में रचिन रविंद्र का यह डेब्यू मैच था। इससे पहले रचिन ने 2023 वनडे विश्व कप के डेब्यू मैच भी रचिन रविंद्र ने शतक के साथ शुरुआत की थी। इस शतक के साथ ही रचिन बांग्लादेश को जीत की तरफ अग्रसर कर लिया।

न्यूजीलैंड को मिला मैच में 237 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य मिला। मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। बल्लेबाजी में बांग्लादेश की तरफ से नजमुल हसन शांतो ने दमदार खेल दिखाया था। हालांकि, वह 77 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। शांतो के अलावा और कोई भी खिलाफ अपनी लय में नहीं दिखे जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...