16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedLIC ने ली टैक्स में ज्यादा छूट, जीएसटी ने थमा दिया 57.27...

LIC ने ली टैक्स में ज्यादा छूट, जीएसटी ने थमा दिया 57.27 करोड़ रुपये का नोटिस, अब वापस करनी पड़ेगी रकम!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को जीएसटी विभाग से नोटिस मिला है। यह नोटिस 2020-21 के वित्तीय वर्ष के लिए है। विभाग का कहना है कि LIC ने ज्यादा इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा उठाया है। यानी एलआईसी ने टैक्स में ज्यादा छूट ले ली। अब एलआई को यह पैसा सरकार को देना होगा। नोटिस के बारे में सोमवार को एलआईसी ने खुद जानकारी दी।

नोटिस दिल्ली के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ जीएसटी, वार्ड 206, जोन 11 ने जारी किया है। इसमें कुल 57,27,99,722 रुपये की मांग की गई है। इसमें 31.04 करोड़ रुपये जीएसटी, 23.13 करोड़ रुपये ब्याज और 3.10 करोड़ रुपये जुर्माना शामिल है। मतलब, LIC को ब्याज और जुर्माने के साथ जीएसटी चुकाना होगा।

अपील कर सकती है एलआईसी
सरकारी बीमा कंपनी LIC ने शेयर बाजार को इस बारे में बताया है। LIC ने कहा कि इस नोटिस के खिलाफ दिल्ली के कमिश्नर (अपील्स) के पास अपील की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि इसका असर कंपनी के कामकाज पर ज्यादा नहीं पड़ेगा।

क्या है इनपुट टैक्स क्रेडिट?
मान लीजिए आप एक बिजनेस करते हैं। आप कच्चा माल खरीदते हैं और उस पर टैक्स देते हैं। फिर आप तैयार माल बेचते हैं और उस पर भी टैक्स देते हैं। ITC का मतलब है कि आप पहले दिए गए टैक्स को बाद में चुकाए जाने वाले टैक्स से घटा सकते हैं। इससे आपका टैक्स का बोझ कम हो जाता है। जीएसटी विभाग का कहना है कि LIC ने ITC का गलत फायदा उठाया है।

क्या है शेयर की स्थिति?
सोमवार को एलआईसी के शेयर में गिरावट आई। यह शेयर 0.69% गिरकर 775.90 रुपये पर बंद हुआ। इसमें पिछले काफी समय में गिरावट आ रही है। पिछले एक महीने में यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। वहीं 6 महीने में 25 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। यह अपना 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर 745.15 रुपये से कुछ ही ऊपर है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...