9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऐस्‍टरॉयड के गिरने से क्या तबाह हो जाएंगे मुंबई और कोलकाता? NASA...

ऐस्‍टरॉयड के गिरने से क्या तबाह हो जाएंगे मुंबई और कोलकाता? NASA ने जारी किया सबसे बड़ा अपडेट, बताया सच

Published on

वॉशिंगटन:

2024 YR24 कोड नाम वाले एक नए ऐस्‍टरॉयड की खोज की गई है। इस ऐस्‍टरॉयड के बारे में दावा किया गया था कि इसके पृथ्वी से टकराने की आशंका सबसे ज्यादा है। पिछले दिनों नासा के एक वैज्ञानिक ने इस ऐस्‍टरॉयड के गुजरने वाले रास्ते की मैपिंग की थी। इस दौरान उन्होंने आशंका जताई थी की भारत, पाकिस्तान और अफ्रीका के कई क्षेत्र ऐसे हो सकते हैं, जो इस ऐस्‍टरॉयड के रास्ते में आ सकते हैं। उनकी चेतावनी ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। खासकर भारत में चिंता ज्यादा है। वहीं अब नासा की तरफ से इस ऐस्‍टरॉयड को लेकर एक ताजा जानकारी जारी की गई है, जिसने इसके पृथ्वी से टकराने की आशंका को काफी कम कर दिया है। नासा ने इसके लिए ऐस्‍टरॉयड के गुजरने वाले रास्ते के साथ साथ कई तरह के नये आंकड़ों का विश्लेषण किया है।

नासा के नये अपडेट रिपोर्ट से काफी राहत मिलती है। जबकि दुनियाभर की दूसरी अंतरिक्ष एजेंसियां अभी भी इस ऐस्‍टरॉयड पर नजर रख रही हैं और जानकारियां जुटा रही हैं। अंतरिक्ष एजेंसियां निकट-पृथ्वी वस्तुओं (NEO) का लगातार विश्लेषण करती रहती हैं, जिसमें पृथ्वी के पास आने वाले ऐस्‍टरॉयड पर लगातार नजर रखी जाती है। नासा ने ये अपडेट उस वक्त जारी किए हैं, जब अबू धाबी स्थित इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर (IAC) ने रिसर्च ने इस ऐस्‍टरॉयड को लेकर पिछले महीने चेतावनी जारी की थी।

ऐस्‍टरॉयड 2024 YR24 पर नासा ने क्या कहा?
नासा ने नई जानकारियों के आधार पर अनुमान लगाया है कि इस ऐस्‍टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की आशंका शून्य हो गई है। यानि अब कोई खतरा नहीं है। नासा ने कहा है कि इस ऐस्‍टरॉयड के 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकराने की आशंका 26,000 में से सिर्फ एक है। वहीं इस ऐस्‍टरॉयड के पृथ्वी से बिना किसी नुकसान के गुजरने का अनुमान अब बढ़कर 99.9961% हो गई है। नासा ने कहा है कि खतरे की संभावना में ये बदलाव ऐस्‍टरॉयड को लेकर मिले नये डेटा और उसके ऑर्बिट को लेकर मिली नई जानकारियों के आधार पर किया गया है।

टोरिनो स्केल रेटिंग, जिसका इस्तेमाल NEO की तरफ से उत्पन्न संभावित खतरे को मापने के लिए किया जाता है, उस स्केल में पहले इस ऐस्‍टरॉयड को सबसे ज्यादा खतरे वाली लिस्ट में रखा गया था, जिसे अब शून्य खतरे वाली लिस्ट में डाल दिया गया है। जिसका मतलब है कि 2024 YR4 अब पृथ्वी के लिए खतरनाक नहीं है।

ऐस्‍टरॉयड 2024 YR24 के क्या असर होंगे?
ऐस्‍टरॉयड 2024 YR4 को सबसे पहले 2024 के दिसंबर में ट्रैक किया गया था। शुरूआती जानकारी और डेटा मिलने के बाद इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। ऐस्‍टरॉयड को लेकर जो शुरूआती डेटा मिले थे, उसमें ऑर्बिट कैलकुलेशन में पृथ्वी से टकराने की 1 प्रतिशत सही संभावना पाई गई थी। कैलकुलेशन के आधार पर अनुमान लगाया गया था कि ऐस्‍टरॉयड साल 2032 के दिसंबर में पृथ्वी से टकरा सकता है। वहीं, जनवरी में, क्षुद्रग्रह 2024 YR4 के पृथ्वी से टकराने की आशंका और ज्यादा बढ़ गई।

आपको हैरानी होगी, कि ये एक मात्र ऐसा ऐस्‍टरॉयड है, जिसके पृथ्वी से टकराने की आशंका 1 प्रतिशत जताई गई, जो काफी ज्यादा खतरे को दर्शाता है। इस खतरे के बाद नासा और यूरोपीय एजेंसियों में भी सनसनी फैल गई थी और इन दोनों ने इस ऐस्‍टरॉयड को निगरानी लिस्ट में शामिल कर लिया। फरवरी महीने में इसके खतरे की आशंका को और ज्यादा बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया गया, जिसे अत्यधिक खतरनाक कैटोगिरी में रखा जाता है। NEO ने इसे इतिहास के सबसे ज्यादा खतरनाक, जोखिमपूर्ण लिस्ट में डाल दिया। हालांकि नासा की नये आकलन ने राहत दी है और ऐस्‍टरॉयड को लेकर डर को बाहर निकाल दिया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...