11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिर पाकिस्तान पहुंचा भगोड़ा जाकिर नाइक, लाहौर में जमात-ए-इस्लामी के मुख्यालय का...

फिर पाकिस्तान पहुंचा भगोड़ा जाकिर नाइक, लाहौर में जमात-ए-इस्लामी के मुख्यालय का किया दौरा

Published on

लाहौर

कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचा है। इस दौरान उसने लाहौर में जमात-ए-इस्लामी के मंसूरा स्थित मुख्यालय का दौरा किया है। जाकिर नाइक का यह दौरा काफी गोपनीय रखा गया। इससे पहले अक्टूबर 2024 में जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंचा था। तब उसके बयानों से पाकिस्तान में काफी बवाल भी हुआ था। उसने पाकिस्तान की जमीन पर खड़े होकर वहां की सरकारी एयरलाइन पीआईए की जमकर आलोचना की थी।

लाहौर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
जाकिर नाइक को पिछले साल अक्टूबर में ही जमात-ए-इस्लामी के मुख्यालय का दौरा करना था, लेकिन वह सुरक्षा कारणों से नहीं जा सका था। जाकिर नाइक मंगलवार को लाहौर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उसका स्वागत जमात-ए-इस्लामी के अमीर ने किया। अमीर ने जाकिर नाइक के साथ पहुंचे दूसरे मेहमानों को जमात-ए-इस्लामी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी – जिसमें धार्मिक से लेकर शैक्षणिक गतिविधियां शामिल थीं।

जमात-ए-इस्लामी की तारीफ की
जमात-ए-इस्लामी के अमीर ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी, इस्लामी एकता के हिमायती हैं और सभी मान्यताओं और मानवता में आस्था के महान समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी एक समृद्ध क्रांति लाना चाहता है, ताकि देश सही मायनों में कल्याणकारी राज्य बन सके। इस बीच, जाकिर नाइक ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी के मुख्यालय का दौरा करना उनका पुराना सपना था। साथ ही, उसने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जमात-ए-इस्लामी के प्रयासों की सराहना की।

कौन है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक खुद को इस्लामिक प्रचारक बताता है। वह इस्लाम के प्रचार के साथ लोगों के धर्म परिवर्तन का काम भी करता है। वर्तमान में वह भारत में एक वांछित भगोड़ा है। 2016 में, भारत ने नाइक पर मलेशिया में रहने के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। इसके बाद से नाइक भारत नहीं लौटा और मलेशिया का स्थायी निवासी बन गया। नाइक सभी आरोपों से इनकार करता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल रेड नोटिस जारी करने का प्रयास किया , जिसे अपर्याप्त सबूतों के कारण अस्वीकार कर दिया गया।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...