भेल, भोपाल।
भोपाल के एफएचएक्स विभाग में मंगलवार को एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक ने पी के उपाध्याय, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), वी एस राव, महाप्रबंधक (हाइड्रो) एवं आलोक सेंगर, महाप्रबंधक (गढ़ाई ) की उपस्थिति में नवीनीकृत बैटरी चालित वैगन (क्षमता 100टन) का लोकार्पण किया । इस वैगन के परिचालन के लिए बीएचईएल, भोपाल के ट्रेक्शन विभाग में निर्मित मोटर का इस्तेमाल किया गया है । वैगन का उपयोग गोल्डन जुबिली ब्लॉक एवं ब्लॉक-1 के बीच माल ढुलाई के लिए किया जाएगा । इसके साथ ही इसका इस्तेमाल इंटर बे-मूवमेंट मे भी होगा । वैगन के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार का कार्य पूरी तरह से इन- हाउस सुविधा से ही किया गया है । इस अवसर पर मनोज निलाम्वर, विभागाध्यक्ष (डबल्यू टी एम & एफ़एचएक्स), रमेश चंद्रा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एफ़एचएक्स ) के साथ विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे ।
