11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगरीबों के अमेरिकन ड्रीम को कुचलकर ट्रंप अमीरों की नागरिकता के लिए...

गरीबों के अमेरिकन ड्रीम को कुचलकर ट्रंप अमीरों की नागरिकता के लिए लाए गोल्ड कार्ड, जानें क्या है, ग्रीन कार्ड से कितना अलग

Published on

वॉशिंगटन

वॉइट हाउस में वापसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले ही आदेश के तहत देश में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। ट्रंप ने इस काम के लिए अमेरिकी सेना को लगाया और सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया गया। पड़ोसी मेक्सिको से लेकर, अर्जेंटीना, भारत समेत कई देशों के प्रवासियों को जहाजों में भरकर भेजा गया। ये वे लोग थे जो अपने लिए बेहतर जिंदगी का सपना लेकर अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन इन्हें हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें बांधकर लौटा दिया गया। इस अमानवीयता की तस्वीरें जानबूझकर दुनिया को दिखाई गईं। अब वही ट्रंप अमीरों के लिए अमेरिका की नागरिकता का खुला ऑफर लेकर आए हैं। उन्होंने इसे ‘गोल्ड कार्ड’ नाम किया है।

क्या है ट्रंप का गोल्ड कार्ड?
मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं। उसकी कीमत लगभग 50 लाख डॉलर रखने जा रहे हैं।’ ट्रंप ने इसे अमेरिका की नागरिकता पाने का रास्ता बताया और कहा कि इसमें ग्रीन कार्ड के भी फायदे होंगे। ट्रंप ने इसमें शामिल होने वाले लोगों के बारे में बताते हुए कहा, ‘वे अमीर होंगे और सफल होंगे। वे बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और बहुत सारे टैक्स का भुगतान करेंगे और बहुत से लोगों को रोजगार देंगे। हमें लगता है कि यह बहुत सफल होने वाला है।’

ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने बताया कि ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ दो सप्ताह में 35 साल पुराने विदेशी निवेशक वीजा कार्ड ईबी-5 की जगह लेगा। लुटनिक ने 1990 में अमेरिकी कांग्रेस से बनाए गए EB-5 वीजा को एक फ्रॉड बताया। वर्तमान में EB-5 अप्रवासी निवेशक कार्यक्रम उन विदेशियों को ग्रीन कार्ड प्रदान करता है जो अमेरिकी व्यवसायों में निवेश करते हैं और नौकरियां बनाते या बनाए रखते हैं। इसे गोल्ड कार्ड से बदल दिया जाएगा।

ग्रीन कार्ड से कितना अलग है गोल्ड कार्ड?
ग्रीन कार्ड- यह रोजगार, पारिवारिक स्पॉन्सर या निवेश (EB-5 के माध्यम से) के माध्यम से अमेरिका में स्थायी निवास प्रदान करता है।
गोल्ड कार्ड: इससे भी निवास का मौका मिलता है, लेकिन 50 लाख डॉलर की खरीद मूल्य पर। यह अमीर आवेदकों के लिए प्रक्रिया को तेज बनाता है।

ईबी-5 को क्यों बदल रहे ट्रंप?
ईबी-5 वीजा कार्यक्रम, विदेशियों को ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए अमेरिकी प्रोजेक्ट में कम से कम 10.5 लाख डॉलर या आर्थिक रूप से संकटग्रस्त क्षेत्रों में 800,000 डॉलर निवेश करने अनुमति देता है। हालांकि, इस कार्यक्रम को दुरुपयोग के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रम्प ने न्यूनतम निवेश को बढ़ाकर 18 लाख डॉलर करने का प्रयास किया, लेकिन 2021 में एक न्यायाधीश ने इस कदम को पलट दिया। बाइडन प्रशासन ने बाद में 2022 में कार्यक्रम को नवीनीकृत करते समय वर्तमान निवेश स्तर 10,50,000/800,000 डॉलर निर्धारित किया।

कौन खरीद सकता है गोल्ड कार्ड?
गोल्ड कार्ड कौन खरीद सकता है, अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। क्या रूसी लोग भी इसे खरीद सकते हैं? इस सवाल पर ट्रम्प ने जवाब दिया, ‘संभवतः हां, मैं कुछ रूसी कुलीन लोगों को जानता हूं जो बहुत अच्छे लोग हैं।’ गोल्ड कार्ड कार्यक्रम का विवरण दो सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...