11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने भारत के दोस्त के खिलाफ निकाली हाइपरसोनिक मिसाइल, परमाणु पनडुब्बी...

चीन ने भारत के दोस्त के खिलाफ निकाली हाइपरसोनिक मिसाइल, परमाणु पनडुब्बी की तैनाती, ब्रह्मोस-टायफून का बदला?

Published on

बीजिंग/मनीला:

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाले फिलीपींस के साथ चीन का विवाद अब खतरनाक होता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीन एक नई पनडुब्बी विकसित कर रहा है, जो परमाणु हाइपरसोनिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम होगी। इस पनडुब्बी को फिलीपींस के खिलाफ तैनात किया जाएगा। माना जा रहा है कि अमेरिकी टाइफॉन मिसाइल और भारतीय ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती के खिलाफ चीन ने हाइपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती का फैसला किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि वुहान के एक शिपयार्ड में पनडुब्बी का डेवलपमेंट हो रहा है, जो एक हमलावर पनडुब्बी होगी, जिसे फिलीपींस में मध्यम दूरी की मिसाइल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

SCMP की रिपोर्ट से पता चलता है कि फिलहाल पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है, कि पनडुब्बी क्लास का विकास किया जा रहा है या नहीं। लेकिन SCMP की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेवल एंड मर्चेंट शिप्स, जिसका स्वामित्व चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के पास है, जिसका काम चीन की नौसेना के लिए पनडुब्बियों और युद्धपोतों का निर्माण करना शामिल है, उसे इसके डिजाइन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। SCMP ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया है कि अप्रैल 2024 से फिलीपींस ने अमेरिकी टाइफॉन लांचर को उत्तरी फिलीपींस के लूजोन द्वीप पर तैनात किया है, जिससे मुख्य भूमि चीन में हमला किया जा सकता है।

फिलीपींस के खिलाफ चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल
SCMP की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जिस पनडुब्बी का निर्माम कर रहा है वो परमाणु हाइपरसोनिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। माना जा रहा है कि नई पनडुब्बी संभवतः YJ-21 मिसाइल से लैस होगी, जिसे इसके टाइप 093 परमाणु हमला पनडुब्बियों (SSN) में भी लगाया गया है। YJ-21 एक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे चीन के टाइप 055 क्रूजर पर भी तैनात किया गया है। इस मिसाइल की अनुमानित रेंज 1,500 से 2,000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड करीब मैक 10 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पनडुब्बी में एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) टेक्नोलॉजी होने की उम्मीद है।

दरअसल, फिलीपींस ने अमेरिकी टाइफॉन मिसाइल सिस्टम को चीन के खिलाफ तैनात किया है। जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव को काफी बढ़ा दिया है। सितंबर 2024 में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि टाइफॉन मिसाइल की तैनाती “क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करती है।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि इस मिसाइल की तैनाती “क्षेत्रीय देशों के हित में नहीं है।” हालांकि, फिलीपींस के डिफेंस सेक्रेटरी गिल्बर्टो टेओडोरो ने इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि चीन फिलीपींस को अपनी रक्षा क्षमताओं का निर्माण करने से रोकने के लिए “रिवर्स साइकोलॉजी” का इस्तेमाल कर रहा है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...