11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने अचानक ताइवान के करीब भेज दी सेना, जवाब में ताइपे...

चीन ने अचानक ताइवान के करीब भेज दी सेना, जवाब में ताइपे ने उठाया बड़ा कदम

Published on

नई दिल्ली,

चीन अपनी विस्तारवादी नीति से बाज नहीं आ रहा है और इसी वजह से पड़ोसी देशों के साथ लगातार बीजिंग का तनाव बना रहता है. अब चीन ने ताइवान के करीब अचानक से सैन्य अभ्यास शुरू किया है जिसके बाद ताइपे ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने सेना को समुद्री क्षेत्र में तैनात कर दिया है. चीन के इस कदम से पूरे क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ गया है.

चीन का लाइव फायर अभ्यास
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बीजिंग के इस कदम की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन बताया है. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने दक्षिणी ताइवान के काऊशुंग तट से करीब 74 किलोमीटर दूर लाइव-फायर ड्रिल के लिए एक क्षेत्र तय किया है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन ने संयुक्त युद्ध अभ्यास के तहत ताइवान के चारों ओर 32 विमान तैनात किए हैं और द्वीप के दक्षिण से करीब 40 समुद्री मील (74 किलोमीटर) दूर एक क्षेत्र में लाइव-फायर एक्सरसाइज का ऐलान किया है.

बयान में कहा गया कि ताइवान ने निगरानी, चेतावनी और जवाबी कार्रवाई के लिए नेवी, एयरफोर्स और आर्मी को तैनात किया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के हुई इस एक्सरसाइज में द्वीप के चारों ओर 32 विमानों की तैनाती भी शामिल थी. ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इनमें से 22 ने उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी ताइवान के करीब उड़ान भरी और चीनी युद्धपोतों के साथ जॉइंट पेट्रोलिंग में शामिल हुए.

ताइवान ने सेना को किया तैनात
चीन के इस कदम के जवाब में ताइवान ने हालात में पर बारीकी से नजर रखने और अलर्ट जारी करने के लिए नेवी, एयरफोर्स और आर्मी को भेजा. ताइपे ने बीजिंग पर बलपूर्वक सैन्य रणनीति अपनाने का आरोप लगाया, जिससे द्वीप पर कब्जा करने की साजिश की आशंका और बढ़ गई है. ताइवान कोस्ट गार्ड्स की ओर से एक मालवाहक जहाज और उसके आठ चीनी चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लेने के एक दिन बाद चीन का ये सैन्य अभ्यास हुआ है, जब संवेदनशील ताइवान जल क्षेत्र में पेन्घु द्वीप समूह के लिए करीब समुद्री केबल काट दी गई थी.

ताइवान ने बार-बार चीन की ‘ग्रे जोन’ रणनीति पर चिंता जताई है, जिसमें अवैध हवाई घुसपैठ और सीधे टकराव के बिना कब्जा जमाने के लिए रेत खनन जैसी समुद्री गतिविधियां शामिल हैं. चीन की ओर से लगातार ताइवान पर कब्जा करने की धमकी दी जाती रही हैं, जिससे सुरक्षा विशेषज्ञों को डर है कि बीजिंग नाकाबंदी लागू करने या आक्रमण को सुविधाजनक बनाने के लिए द्वीप के अहम कम्युनिकेशन सिस्टम को ठप कर सकता है.

क्या दखल देगा अमेरिका?
अमेरिका-चीन संबंधों में ताइवान एक संभावित टकराव का बिंदु बना हुआ है. वॉशिंगटन जो कि ताइवान का प्रमुख हथियार सप्लायर है, चीनी हमले की स्थिति में सैन्य दखल के संबंध में रणनीतिक अस्पष्टता की नीति का पालन करता है. वैसे तो अमेरिकी कांग्रेस ताइवान का मजबूती से समर्थन करती है, फिर भी इस बात की चिंता बनी हुई है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद द्वीप की रक्षा के लिए अमेरिका की रणनीति की समीक्षा की जा सकती है.ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने व्यापार असंतुलन को दूर करने और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में निवेश बढ़ाने की कसम खाई है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...