7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर से निकली भगवान शिवजी की भव्य बारात

दादाजी धाम मंदिर से निकली भगवान शिवजी की भव्य बारात

Published on

— चारों प्रहर में रुद्राभिषेक एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने कराई जांच

भेल भोपाल।

दादाजी धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के पट प्रातः 5:00 बजे से पूरे दिन-रात खुले रहे हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए एवं भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मप्र शासन में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कृष्णा गौर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर में दादाजी धाम मंदिर पधारकर भगवान शिव और श्री श्री 1008 श्री दादाजी सांईखेड़ा वाले का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सहयोगी हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मंत्री श्रीमती गौर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, सचिव धनंजय बोरकर, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव एवं ट्रस्टी, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य आरडी धुर्वे, मारुति हॉस्पिटल के डायरेक्टर अजमेर सिंह रघुवंशी, भवानी सिंह रघुवंशी, प्रकाश नेत्रालय के डॉक्टर, तथास्त डेंटल के डॉक्टर के द्वारा किया गया। मारुति मल्टीस्पेशलिटी के विभिन्य डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय रोग आदि बीमारियों का 105 मरीज का हेल्थ चैकअप किया गया एवंनिःशुल्क दवाई वितरण की गई।

मारुति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटलके डॉ.अपूर्व कटारे एमडी मेडिसिन डॉ.रागिनी मौर्य जनरल फिजिशियन डॉ.देवेंद्र ठाकुर जनरल फिजिशियन डॉ.आकांक्षा सिंह स्टाफ जितेंद्र,आकाश रघुवंशी एवं प्रकाश नेत्रालय से विशेषज्ञ डॉ. संध्या उइके, सिकंदर बेग,रूपेश सूर्यवंशी, हसन ज़मा के द्वारा मोतियाबिंद के 20 मरीज एवं 50 मरीज को चश्मा नंबर दिए गए। 30 मरीजों का दांतों का चेकअप किया गया। भगवान शिवजी की बारात में भगवान शिव के गण नंदी भूत प्रेत झूमे एवं बडी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...