8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलजो रूट के ओवर में हुई चौके और छक्कों की बारिश, मोहम्मद...

जो रूट के ओवर में हुई चौके और छक्कों की बारिश, मोहम्मद नबी ने लाहौर में अंग्रेजों को धो दिया

Published on

लाहौर:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने धूम मचा दी। खास तौर से मिडिल ऑर्डर में मोहम्मद नबी ने अपनी तूफानी बैटिंग से मैच का रूख पलट दिया। नबी ने अंतिम ओवरों में इंग्लैंड के जो रूट को अपना शिकार बनाया। पारी का 47वां ओवर करने आए जो रूट के खिलाफ नबी ने पहली तीन गेंद पर बाउंड्री लगाकर सनसनी मचा दी। नबी ने पहली दो गेंद को स्टेडियम में पहुंचाया और तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया।

लगातार तीन गेंद पर बाउंड्री लगाने के बाद नबी ने चौथी गेंद पर सिंगल लेकर इब्राहिम जादरान को स्ट्राइक दिया। अफगानिस्तान के लिए शतक लगाने वाले इब्राहिम जादरान ने भी जो रूट के खिलाफ अपना हाथ खोला और 5वीं गेंद पर चौका जड़ा दिया। चौके के बाद आखिरी गेंद पर भी जादरान ने 2 रन लिया। इस तरह जो रूट के इस ओवर में अफगानिस्तान ने 23 रन जुटाए।

40 रन बनाकर आउट हुए नबी
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने 40 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में नबी ने 24 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए। नबी की इस बल्लेबाजी के कारण ही अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड के सामने 326 रनों का विशाल लक्ष्य रखने में सफल रही। नबी के अलावा अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान अपनी बल्लेबाजी से लाहौर में छा गए।

इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए रिकॉर्ड 177 रनों की पारी खेली। जादरान ने 146 गेंदों की अपनी इस पारी में 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के बेन डकेट ने 165 रनों की पारी खेलकर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन कुछ ही दिन में यह टूट गया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...