16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअब सभी को मिलेगी Pension? सरकार ने की 'यूनिवर्सल पेंशन स्कीम' लाने...

अब सभी को मिलेगी Pension? सरकार ने की ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ लाने की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार देश में ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ लाने की तैयारी कर रही है और इसके आने के बाद वे सभी लोग पेंशन के दायरे में आ जाएंगे, जो अब तक इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं. जी हां, नई यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने के पीछे की सरकार की मंशा असंगठित क्षेत्र में शामिल कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले श्रमिक और गिग वर्कर्स को पेंशन के दायरे में लाना है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके प्रपोजल डॉक्युमेंट को तैयार करने का काम भी शुरू किया जा चुका है.

नई पेंशन स्कीम लाने के पीछे ये मकसद
रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार इसे लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और लेबर मिनिस्ट्री की ओर से इसका प्रपोजल डॉक्युमेंट्स तैयार करने पर काम शुरू हो गया है. इस नई स्कीम में सरकार अलग-अलग तरह के कई योजनाओं को शामिल करते हुए एक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम बना सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि Universal Pension Scheme लाने का सरकार का मकसद न केवल सभी वेतनभोगी कर्मचारी, बल्कि सेल्फ एंप्लॉयड को भी पेंशन के दायरे में लाना है. इसका प्रपोजल डॉक्युमेंट तैयार होने के बाद हितधारकों से इस पर सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे.

अभी किन पेंशन योजनाओं का मिलता है लाभ
फिलहाल की बात करें, तो असंगठित क्षेत्र को पेंशन सुविधाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से तमाम Pension Schemes संचालित की जा रही हैं. इनमें अटल पेंशन योजना (APY Scheme) शामिल है, जिसमें निवेश करने वाले व्यक्ति को 60 वर्ष के होने के बाद गारंटेड पेंशन का लाभ मिलता है. इसके अलावा PM Shram Yogi Mandhan यानी PM-SYM स्कीम संचालित हो रही है, जिसे खासतौर पर रेहड़ी-पटरी वालों के साथ-साथ घरेलू स्टाफ को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, इसमें भी 60 साल का होने पर नियमित आय की गारंटी मिलती है.

क्या सरकार देगी योगदान?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या यूनिवर्सल पेंशन स्कीम में सराकर का कंट्रिन्यूशन भी शामिल होगा, तो बता दें कि फिलहाल इसकी प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है और इससे जुड़ी ज्यादा डिटेल्स आने में समय लगेगा. रिपोर्ट्स के मुातबिक, UPS एक स्वैच्छिक पेंशन स्कीम होगी और सरकार इसमें अपनी तरफ से कोई कंट्रिब्यूशन नहीं करेगी. मौजूदा समय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के तहत संचालित योजनाओं में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं.

NPS को रिप्लेस नहीं करेगी UPS
सरकार द्वारा तैयार की जा रही यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की चर्चाओं के बीच ये सवाल भी उठने लगे हैं, कि क्या ये New Pension Scheme (NPS) की जगह लेगी, तो बता दें कि इस नई पेंशन स्कीम का वर्तमान में लागू नेशनल पेंशन स्कीम पर कोई असर नहीं होगा और न ही उसमें इसका मर्जर होगा.

इन देशों में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम
अमेरिका, कनाडा, रूस, चीन और अधिकांश यूरोपीय देशों सहित कई विकसित देशों में पहले से ही संरचित सामाजिक सुरक्षा प्रणालियां मोजूद हैं, जो पेंशन, हेल्थ सर्विसेज और बेरोजगारी से जुड़े बेनेफिट्स को कवर करती हैं. डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देश अपनी बुजुर्ग आबादी की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए पहले से ही Universal Pension Scheme चला रहे हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...