11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश ने सीधे रास्ते पहली बार खरीदे 50 हजार टन चावल, पूर्व...

बांग्लादेश ने सीधे रास्ते पहली बार खरीदे 50 हजार टन चावल, पूर्व पाकिस्‍तानी उच्‍चायुक्‍त खुशी से उछले, बताई अगली स्ट्रैटजी

Published on

ढाका

बांगालादेश ने मंगलवार (25 फरवरी) को कहा है कि उसने सीधे रास्ते से पहली बार पाकिस्तान से 50 हजार टन चावल का आयात किया है। दशकों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों देशों के बीच सीधे रास्ते से कारोबार किया गया है। बांग्लादेश इससे पहले भारत और मलेशिया जैसे देशों से चावल खरीदता था और पाकिस्तान के साथ सीधा कारोबार नहीं करता था। लेकिन पिछले साल शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे हैं। आपको बता दें कि साल 1971 से पहले बांग्लादेश भी पाकिस्तान का ही हिस्सा था लेकिन 1971 में दोनों देशों का विभाजन हो गया। उसके बाद से बांग्लादेश हमेशा भारत के करीब रहा। लेकिन पिछले साल छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद हालात बदल गये हैं।

शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद भारत और बांग्लादेश की नई सरकार के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। जबकि इस्लामाबाद और ढाका ने धीरे -धीरे संबंधों का फिर से पुनर्निर्माण करना शुरू कर दिया है। नवंबर 2024 में देशों के बीच प्रत्यक्ष निजी व्यापार फिर से शुरू होने की घोषणा की गई थी, जब एक कंटेनर जहाज पाकिस्तान के कराची से बांग्लादेश के चटगांव के लिए रवाना हुआ था। यह दशकों में देशों के बीच सीधे रवाना होने वाला पहला कार्गो जहाज था।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से खरीदा चावल
बांग्लादेश में खाद्य मंत्राय के एक वरिष्ठ अधिकारी ज़ियाउद्दीन अहमद ने मंगलवार को कहा है कि “पहली बार हम पाकिस्तान से 50,000 टन चावल का आयात कर रहे हैं, और यह दोनों देशों के बीच पहली सरकार से सरकार का सौदा है।” आपको बता दें कि बांग्लादेश के खाद्य मामलों के महानिदेशालय ने जनवरी में चावल के आयात के लिए ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान (टीसीपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले बांग्लादेश भारत के साथ साथ थाईलैंड और वियतनाम से चावल का आयात करता था। हालांकि ऐसा नहीं है कि बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान से चावल खरीदा है। बल्कि बांग्लादेश की निजी कंपनियां पहले भी पाकिस्तान से चावल खरीदती थी लेकिन उन्हें पहले मलेशिया, श्रीलंका या सिंगापुर ले जाया जाता था, जहां उन सामानों की चेकिंग की जाती थी और फिर उसे बांग्लादेश भेजा जाता था।

पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कारोबार शुरू होने पर जमकर खुशी जताई है। उन्होंने इसका स्वागत बताया है। उन्होंने पाकिस्तान की अगली स्ट्रैटजी का भी खुलासा किया है और कहा है कि अब पाकिस्तान की कोशिश बांग्लादेश के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की है, ताकि दोनों देशों के नागरिकों के बीच सीधा संपर्क हो सके। उन्होंने कहा कि “दोनों देशों के बीच ये एक ऐसा रिश्ता है, जिसे नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।” उन्होंने कहा कि, “शेख हसीना की सरकार के दौरान पाकिस्तान की पहुंच नहीं थी, हमसे रिश्ता उन्हें कबूल नहीं था, क्योंकि उनका रूझान भारत की तरफ था।”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...