16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedपैसा लगाने का यही है समय... दो महीने में 1 लाख करोड़...

पैसा लगाने का यही है समय… दो महीने में 1 लाख करोड़ की बिकवाली फिर कमोडिटी गुरु ने क्‍यों दी यह सलाह?

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय शेयर बाजार में काफी उठापटक है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है। इससे घरेलू निवेशकों में चिंता है। यह और बात है कि जिम रॉजर्स जैसे एक्‍सपर्ट मंदी के इस दौर को निवेश का अच्छा मौका मान रहे हैं। हालांकि, कई दूसरे एक्‍सपर्ट्स ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आइए, यहां एफआईआई की बिकवाली, बाजार के उतार-चढ़ाव, निवेश रणनीतियों और विशेषज्ञों की राय के बारे में जानते हैं।

भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। एफआईआई लगातार पूंजी निकाल रहे हैं। इससे बाजार में अस्थिरता और निवेशकों में बेचैनी है। 24 फरवरी 2025 तक एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने इस साल अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री की है। निफ्टी50 साल 2025 में अब तक 4% से ज्यादा और 27 सितंबर 2024 के अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 14% से ज्यादा नीचे आ चुका है। जानकारों का मानना है कि एफआईआई की लगातार बिकवाली और वैल्‍यूएशन में करेक्‍शन से निवेशकों के लिए फायदेमंद माहौल बन सकता है।

कमोड‍िटी गुरु ने कहा- न‍िवेशकों के ल‍िए मौका
इस उथल-पुथल के बीच जाने-माने लेखक और कमोडिटी गुरु जिम रॉजर्स ने ईटी नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह विपरीत सोच रखने वाले निवेशकों के लिए मौका है। रॉजर्स ने कहा, ‘अगर आपको एक सफल निवेशक बनना है तो आपको भीड़ के खिलाफ जाना होगा। मेरे विचार से अगली बार जब बाजार में गिरावट आए तो भारत में पैसा लगाने का समय है।’ रॉजर्स ने माना कि भारतीय बाजार में फिलहाल चुनौतियां हैं। लेकिन, उनका मानना है कि लंबी अवधि के निवेशक मंदी के समय निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदी के दौरान बाजार की भावना के खिलाफ जाना ऐतिहासिक रूप से धैर्यवान निवेशकों के लिए एक फायदेमंद रणनीति साबित हुई है।

कई दूसरे एक्‍सपर्ट्स की सतर्क रुख अपनाने की सलाह
पीएल एसेट मैनेजमेंट के क्वांट इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजीज एंड फंड मैनेजर सिद्धार्थ वोरा ने ईटी नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि एफआईआई की लगातार बिकवाली ने भारतीय शेयरों के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बना दिया है। बड़े शेयरों में उचित मूल्यांकन के बावजूद बाजार एफआईआई की बिकवाली के प्रति संवेदनशील बना हुआ है। वोरा का मानना है कि ऐसी स्थिति में निवेशकों को सतर्क रुख अपनाना चाहिए और लार्ज-कैप शेयरों या लार्ज-कैप में झुकाव रखने वाले शेयरों को तरजीह देनी चाहिए। कारण है कि वे बाजार के उतार-चढ़ाव का बेहतर तरीके से सामना करने में सक्षम होते हैं।

डीआरचोकसी फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के एमडी देवेन चोकसी का कहना है कि ग्‍लोबल फंडों, पारिवारिक कार्यालयों और बड़े निवेशकों के बीच पोर्टफोलियो आवंटन में रणनीतिक बदलाव देखा गया है। बाजार की अनिश्चितता और ऊंचे मूल्यांकन के जवाब में ये निवेशक धीरे-धीरे महंगे, तेजी से बढ़ने वाले शेयरों से वैल्‍यू-ओरिएंटेड क्‍वालिटी शेयरों की ओर बढ़ रहे हैं।

चोकसी ने कहा, ‘जहां तक बाजार का सवाल है, गर्मी शुरू हो चुकी है। यहां बहुत गर्मी है, घुटन हो रही है। एफआईआई कैश मार्केट में अपने शेयर बेचना जारी रखे हुए हैं।’ उन्होंने एफआईआई हेजिंग और शॉर्ट सेलिंग के बाजार की धारणा पर पड़ने वाले प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समायोजन का दौर दर्दनाक है, खासकर मिड और स्मॉल-कैप शेयरों के लिए जो इस पुनर्संतुलन के कारण दबाव में हैं।

म‍िड और स्मॉल-कैप कंपन‍ियों पर यह है दबाव की वजह
चोकसी ने आगे कहा, ‘हम महंगे वैल्‍यूएशन वाले शेयरों से वैल्यू शेयरों में बदलाव देख रहे हैं। यही कारण है कि कुछ मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों पर दबाव बना हुआ है। लेकिन, इस दर्दनाक समायोजन के दौर के अंत में क्‍वालिटी शेयरों में खरीदारी की दिलचस्‍पी देखने को मिल सकती है।’

एफआईआई की लगातार बिकवाली और वैल्‍यूएशन में करेक्‍शन से समझदार निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन संभावित रूप से फायदेमंद माहौल बनता है। जहां वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लार्ज-कैप शेयर सापेक्ष स्थिरता प्रदान करते हैं, वहीं मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में चल रहे समायोजन के दौर से आने वाले महीनों में वैल्यू-खरीदारी के अवसर सामने आ सकते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...