7.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedघर पर म‍िली ऑस्कर विनर एक्टर की लाश, पत्नी की भी हुई...

घर पर म‍िली ऑस्कर विनर एक्टर की लाश, पत्नी की भी हुई मौत, पुल‍िस कर रही जांच

Published on

नई दिल्ली,

हॉलीवुड के जाने-माने ऑस्कर विनर एक्टर Gene Hackman की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 95 साल के एक्टर को उनकी 63 साल की पत्नी Betsy Arakawa और डॉग के साथ बुधवार दोपहर अपने न्यू मेक्सिको स्थित घर में मृत पाया गया. न्यू मेक्सिको के सांता फे के काउंटी शेरिफ एडेन मेंडोज ने अपने बयान में ये जानकारी दी है. पुलिस जीन और उनकी पत्नी की मौत के मामले की जांच कर रही है.

घर में मिला एक्टर और उनकी पत्नी का शव
पुलिस ने इस मामले पर कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेटसी को बुधवार के दिन मृत पाया गया था.’ मामले की जांच चल रही है. शेरिफ मेंडोज ने बताया है कि मामले में किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि उन्होंने कपल की मौत के कारण का खुलासा भी नहीं किया है. न ही उन्होंने ये बताया है कि जीन और बेटसी की मौत आखिर कब हुई थी.

95 साल के जीन हैकमैन, 1980 के दशक से न्यू मेक्सिको के सांता फे में रह रहे थे. उन्होंने 1991 में पत्नी Betsy Arakawa से शादी की थी. दोनों ओल्ड सन्सेट ट्रेल नाम की गेटेड कम्यूनिटी में रहते थे. शेरिफ डेप्यूटी कपल के घर पर बुधवार को दो बुजुर्ग और एक कुत्ते की मौत की जांच करने पहुंचे थे. ये बात साफ नहीं थी कि अधिकारी मौत की खबर मिलने पर वहां पहुंचे हैं या फिर घर के वेल्फेयर चेक के लिए.

अधिकारियों ने मौके पर एक 90 साल से ऊपर के बुजुर्ग आदमी और 60 साल की बुजुर्ग महिला की लाश बरामद की. शेरिफ ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि अभी हम मौत के कारण का पता लगाने में लगे हैं. हम सर्च वारंट पर अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं. मैं कम्यूनिटी और एरिया में रह रहे लोगों को बताना चाहता हूं कि उन्हें किसी से भी कोई खतरा नहीं है.’

जीन हैकमैन ने हॉलीवुड में 40 सालों तक काम किया. अपने 4 दशकों के करियर में हैकमैन ने ‘फ्रेंच कनेक्शन’ ‘सुपरमैन’ और ‘द रॉयल टेनेंबौम्स’ जैसी फिल्मों में काम किया था. साल 2004 में उन्होंने इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ली थी. जीन की पत्नी बेटसी क्लासिकल पियानिस्ट थीं.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...