11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल में आतंकी हमला, बस स्टॉप पर खड़े लोगों के ऊपर दौड़ा...

इजरायल में आतंकी हमला, बस स्टॉप पर खड़े लोगों के ऊपर दौड़ा दी कार, पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया

Published on

यरुशलम

इजरायल के हाइफा शहर में आतंकवादी हमला हुआ है। यहां एक शख्स ने अपनी कार बस स्टॉप पर खड़े लोगों की भीड़ के ऊपर दौड़ा दी। हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया। पुलिस ने पहले हमलावर को 24 वर्षीय अरब इजरायली बताया था। हालांकि, बाद में इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने कहा कि वह फिलिस्तीनी था, जिसने अरब इजरायली महिला से विवाह किया था। वह इजरायल में रह रहा था और उसका कोई पिछला आपराधिक या सुरक्षा रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हमला
पुलिस प्रवक्ता ने इजरायली चैनल 12 न्यूज को बताया कि ‘आतंकवादी पुलिस के कब्जे में है। उसे मार गिराया गया है।’ घटना की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा, ‘कार तेजी से आगे बढ़ी और करकुर जंक्शन पर लोगों के एक समूह को टक्कर मार दी। यह एक बस स्टॉप से टकरा गई। वहां से उसने कार को आगे बढ़ाने की कोशिश की। उसने पास की पुलिस कार की ओर तेजी से गाड़ी बढ़ाई और उसे टक्कर मार दी। अधिकारियों ने उसका पीछ किया। उसे पकड़ा और मार गिराया।’

पुलिस पर चाकू से हमला
इजरायल की एंबुलेंस सेवा MDA के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:18 बजे कार ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इजरायल मीडिया ने बताया कि करकुर जंक्शन पर दो पुलिस अधिकारियों के ऊपर चाकू से हमला किया गया। आतंकी को पुलिस ने गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि वह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया या उसके कोई और भी था। एमडीए के महानिदेशक एली बिन ने एक बयान में कहा कि हम सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर हैं और इलाके की जांच कर रहे हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...