5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलसम्मान करना अफगान क्रिकेटर से सीखना चाहिए, क्रिकेट के भगवान सचिन के...

सम्मान करना अफगान क्रिकेटर से सीखना चाहिए, क्रिकेट के भगवान सचिन के लिए लिखा भावुक मेसेज

Published on

नई दिल्ली:

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चैंपियन्स ट्रॉफी में इंग्लैंड पर आठ रन की शानदार जीत के लिए अफगानिस्तान की प्रशंसा की और कहा कि उनकी जीत को अब उलटफेर नहीं कहा जा सकता। अफगानिस्तान ने बुधवार को लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की 146 गेंद में 177 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 325 रन बनाए और फिर अजमतुल्लाह उमरजई (58 रन देकर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को 317 रन पर रोककर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ना प्रेरणादायक रहा है! आप अब उनकी जीत को उलटफेर नहीं कह सकते, उन्होंने इसे अब आदत बना लिया है।’ उन्होंने लिखा, ‘इब्राहिम जादरान के शानदार शतक और अजमतुल्लाह उमरजई के बेहतरीन पांच विकेट ने अफगानिस्तान के लिए एक और यादगार जीत सुनिश्चित की। बहुत बढ़िया खेला!’

इब्राहिम जादरान ने सचिन तेंदुलकर को यूं सराहा
इब्राहिम जादरान ने एक्स पर सचिन तेंदुलकर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘ उस व्यक्ति द्वारा प्रशंसा पाना कितना सम्मान की बात है जिसने पीढ़ियों को बैट उठाने के लिए प्रेरित किया। आपके शब्द मेरे लिए और अफगानिस्तान में क्रिकेट के लिए बहुत मायने रखते हैं। धन्यवाद, सर।’

इब्राहिम जादरान का करियर
23 साल के इब्राहिम जादरान ने 2019 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने 7 टेस्ट, 35 वनडे और 44 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान जादरान ने टेस्ट में 541, वनडे में 1634 और टी20 में 1105 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान ने वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ अपना छठा शतक ठोका था।

सेमीफाइनल के लिए अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा
अफगानिस्तान को अब सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अगर वह ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। अफगानिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...