9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपृथ्वी शॉ पर आरोप लगाने वाली इंफ्लूएंसर को नहीं मिली राहत, कोर्ट...

पृथ्वी शॉ पर आरोप लगाने वाली इंफ्लूएंसर को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने कहा – आपके खिलाफ सबूत हैं

Published on

नई दिल्ली

भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और इंफ्लुएंसर सपना गिल के मामले में नया मोड़ आया है। बॉम्बे कोर्ट ने सपना गिल को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने गिल की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने पृथ्वी शॉ द्वारा लगाए गए केस को रद्द करने की अपील की थी। गिल के खिलाफ मामले में कोर्ट चार्जशीट को रिव्यू करेगा।

हाई कोर्ट ने केस रद्द करने से किया इनकार
कोर्ट ने कहा, ‘न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और एस.एम. मोदक ने पाया कि एफआईआर में “स्पष्ट रूप से कुछ अपराध का संकेत मिलता है” और “आपके खिलाफ कुछ सामग्री है।” न्यायमूर्ति कोतवाल ने गिल के वकील को निचली अदालत में आरोपमुक्ति याचिका दायर करने पर विचार करने की सलाह दी। अदालत ने कहा, “हम इसे रद्द नहीं करेंगे।”

दो साल पुराना है मामला
सपना गिल और पृथ्वी शॉ का मामला दो साल पुराना है। साल 2023 फरवरी में में सपना गिल की मुंबई के एक होटल में पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर बहस हुई। इसके बाद पृथ्वी की गाड़ी पर हमला किया गया। हमले के सिलसिले में कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले में जमानत मिलने के बाद गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर अंधेरी के हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया था।

इसके अलावा पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने गिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पृथ्वी शॉ के दोस्त ने सपना गिल और उनके साथियों पर उनकी कार का पीछा करने और झूठा केस बनाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। यहां तक कि वह अपनी घरेलू टीम मुंबई का भी हिस्सा नहीं है। आईपीएल ऑक्शन में भी किसी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि शॉ अब अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ इस वक्त डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 2 मैचों में 128 रन बना दिए हैं।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...