9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभोपाल के बड़े तालाब पर होगा 25 राज्यों की रोइंग टीमों का...

भोपाल के बड़े तालाब पर होगा 25 राज्यों की रोइंग टीमों का महामुकाबला, 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों और कोचों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए. साथ ही, प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बोट क्लब और शहर के प्रमुख चौराहों पर किया जाए, ताकि खेल प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठा सकें. बैठक में विभाग के संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एल. यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

3 से 7 मार्च तक होगा आयोजन
मंत्री सारंग ने बताया कि यह चैंपियनशिप 3 से 7 मार्च 2025 तक बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर आयोजित होगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव 3 मार्च को इसका शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन के मौके पर अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, कयाकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की शानदार प्रस्तुति देंगे, जिससे खेल प्रेमियों को जल क्रीड़ा का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. चैंपियनशिप में 25 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इसमें रोइंग के कुल 14 इवेंट होंगे. श्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन देश के शीर्ष रोवर्स को अपनी प्रतिभा का करने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा.

इन कैटेगरीज में होंगा कॉम्पिटीशन
42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में सीनियर पुरुष, सीनियर महिला और पैरा रोइंग कैटेगरीज के तहत तमाम कॉम्पिटीशन होगा. ये सभी मुकाबले 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएंगे. सीनियर पुरुष वर्ग में सिंगल स्कल्स (M1X), डबल स्कल्स (M2X), कॉक्सलेस पेयर्स (M2-), कॉक्सलेस फोर्स (M4-), लाइटवेट मेन डबल स्कल्स (LM2X), ओपन डबल स्कल्स (M2X – सिविलियन), कॉक्सलेस फोर्स (M4- – सिविलियन), क्वाड्रपल स्कल्स (M4X) और कॉक्स्ड एट्स (M8+) शामिल हैं.

सीनियर महिला वर्ग में सिंगल स्कल्स (W1X), डबल स्कल्स (W2X), कॉक्सलेस पेयर्स (W2-), कॉक्सलेस फोर्स (W4-), लाइटवेट वुमन डबल स्कल्स (LW2X), क्वाड्रपल स्कल्स (W4X) और कॉक्स्ड एट्स (W8+) की स्पर्धाएं होंगी. वहीं, पैरा रोइंग में पैरा मेन सिंगल स्कल (PR3M1X) और पैरा वुमन सिंगल स्कल (PR3W1X) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

शहर में उत्साह का माहौल
खेल मंत्री ने कहा कि इस चैंपियनशिप से भोपाल में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. प्रतियोगिता के सीधे प्रसारण से शहरवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं

 

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...