11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी में बुरी हार, जोस बटलर ने छोड़ी इंग्लैंड की कप्तानी

चैंपियंस ट्रॉफी में बुरी हार, जोस बटलर ने छोड़ी इंग्लैंड की कप्तानी

Published on

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद जोस बटलर ने इंग्लैंड की वनडे और टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. जोस बटलर ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-स्टेज से अपनी टीम के बाहर होने के बाद इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. बटलर ने यह फैसला शनिवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टीम के अंतिम लीग चरण के मैच की पूर्व संध्या पर लिया है.

जोस बटलर ने शुक्रवार को सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहे हैं. इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है. जोस बटलर इस हार को बर्दास्त नहीं कर पाए हैं और वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसाला लिया है.

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई इंग्लैंड
बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के अंतिम लीग चरण मैच की पूर्व संध्या पर अपने फैसले की घोषणा की और पुष्टि की कि शनिवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में होने वाला मैच सफेद गेंद वाली टीम के कप्तान के रूप में उनका आखिरी मैच होगा. पिछले हफ़्ते ग्रुप-स्टेज ओपनर में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद, बटलर की टीम को लाहौर में अफगानिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा. अफ़गानिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम ज़द्रान के 177 रनों की बदौलत 325 रन बनाए और 2019 विश्व कप विजेता टीम को हराने के लिए आठ रन से चूक गई. यह हार बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की लगातार सातवीं हार थी.

43 वनडे मैचों में की कप्तानी
इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद बटलर को सफेद गेंद की कप्तानी सौंपी गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप की जीत के साथ तत्काल सफलता मिली, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी पिछले तीन वर्षों में तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसमें इंग्लैंड नॉकआउट में पहुंचने में विफल रहा है. 43 वनडे मैचों में कप्तानी करते हुए बटलर ने 18 जीत और 25 हार मिला.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...