7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़एनएफआईटीयू ने सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन में शामिल होने की...

एनएफआईटीयू ने सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन में शामिल होने की घोषणा

Published on

भोपाल।

नवंबर 2023 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और संयुक्त राष्ट्र ने सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल, जिसे “सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन” कहा जाता है, की शुरुआत की है। इस अभियान में अब तक 90 देशों की सरकारों और 336 भागीदार संगठनों ने भाग लिया है। गर्व का विषय यह है कि भारत सरकार के अनुरोध पर नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस ने इस प्रतिष्ठित गठबंधन में आधिकारिक रूप से अपनी भागीदारी दर्ज की है।

गठबंधन के आयोजन के लिए दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम को चुना गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक श्री गिल्बर्ट एफ. हौंगबो स्विट्ज़रलैंड से भारत आए। समारोह में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे, श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा, जिनेवा में भारत के राजदूत अरिंदम बागची, भारतीय उद्योग परिसंघ तथा विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन, भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने गरिमामयी उपस्थिति दी।

इस वैश्विक गठबंधन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर नीतियों और कार्यान्वयन के समन्वय को बढ़ावा देना है। एनएफआईटीयू जो देश के सबसे बड़े असंगठित क्षेत्र का शीर्ष संघटन है और बीएमएस को देश का सबसे बड़ा सहार्मिक संघ है भारत में केवल दो श्रमिक संगठन हैं जो इस पहलकदमी में शामिल हुए हैं, जो दर्शाता है कि वे श्रमिकों की आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों में प्रभावी ढंग से शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गठबंधन में शामिल होकर, एनएफआईटीयू के महासचिव डॉ. विराट जायसवाल ने इस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक न्याय एक व्यापक विषय है, जिसमें समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक पहुंचना आवश्यक है। डॉ. जायसवाल ने बताया कि उनका संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल की अगुवाई में, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद, जनजातीय समुदायों का शोषण हो रहा है, जो अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा कि यदि हम सच में सामाजिक न्याय की आकांक्षा रखते हैं, तो हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर, भोजन, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताएं मिल सकें।डॉ. विराट जायसवाल ने कहा, “एनएफआईटीयू के लिए इस महत्वपूर्ण मंच का हिस्सा बनना गर्व और सम्मान की बात है।”उक्त जानकारी एनएफआईटीयू मध्यप्रदेश राज्य के अध्यक्ष रामनारायण गिरीं ने दी उन्होंने कहा सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए संगठन द्वारा उठाया गया यह कदम संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...