11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को ट्रंप सरकार ने दिया अल्टीमेटम तो रूस ने अमेरिका को...

भारत को ट्रंप सरकार ने दिया अल्टीमेटम तो रूस ने अमेरिका को सुनाई खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली,

भारत पर रूसी तेल की खरीद बंद करने के लिए अमेरिका लगातार दबाव बनाता रहा है. यूक्रेन से युद्ध की वजह से रूस पर कई सारे प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका चाहता है कि भारत रूस की जगह उससे तेल खरीदे. अमेरिका ने कहा था कि जो रूसी तेल के टैंकर भारत के लिए निकल चुके हैं, उन्हें खाली कराने का समय सिर्फ 27 फरवरी तक का है. उसके बाद प्रतिबंध लागू हो जाएंगे.

अब रूस ने अमेरिका को खरी-खोटी सुनाई है. रूस ने कहा है कि, अमेरिका की भारत और रूस के बीच तेल खरीद पर रोक लगाने की जो मांग है, वह पूरी तरह अनैतिक और नुकसानदायक है.रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि, हमें पता चला कि हाल ही में अमेरिका ने भारत से 27 फरवरी तक रूसी तेल के टैंकरों को खाली करने की मांग की थी.

मारिया जखारोवा ने आगे कहा कि, हम जानते हैं कि रूस पर अवैध प्रतिबंध लगाने वाले पश्चिम देशों के समूह में भारत शामिल नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, एनर्जी सेक्टर में जबरन थोपे जा रहे ऐसे एकतरफा प्रतिबंधों को रूस खारिज करता है.

भारत को रूस से दूर करने की कोशिश कर रहा अमेरिका!
यूक्रेन युद्ध की वजह से पिछले कुछ समय से अमेरिका रूस और भारत के संबंधों को कमजोर करने की कोशिश में लगा हुआ है. हालांकि, भारत ने इस मामले में लगातार खुद को न्यूट्रल ही दिखाया.भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद कई चीजों में रूस से आयात-निर्यात चालू रखा. भारत को जैसे ही मौका मिला, वैसे ही भारत ने रूस से कच्चा तेल भारी मात्रा में खरीदना शुरू कर दिया. तत्कालीन बाइडन प्रशासन ने इस चीज पर सवाल भी उठाए लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि उसे जहां से फायदा होगा, वह वहां से कारोबार करेगा.

पश्चिम देशों के प्रतिबंधों के बावजूद भारत और रूस लगातार अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं. दोनों का साल 2030 तक द्विपक्षीय कारोबार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है. दोनों देश बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बेहतर वैकल्पिक मार्ग भी तलाश रहे हैं, जिससे कारोबार में तेजी लाई जा सके.

जनवरी में आई एक रिपोर्ट लेकिन दोनों देशों के मीठे संबंधों में खटास घोलने वाली जरूर थी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि, अमेरिका ने रूसी तेल पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उससे रूस के तेल निर्यात पर काफी असर पड़ेगा. सप्लाई से जुड़ी परेशानियां आने लगेंगी और इसका प्रभाव भारत के तेल आयात पर भी देखने को मिल सकता है.

हालांकि, तेल खरीद पर भारत का पक्ष हमेशा साफ रहा है. भारत उन सभी व्यापारियों के लिए खुला है जो उसे सस्ता तेल बेचेंगे. भारत काफी देशों से तेल आयात करता है जिसमें अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, यूएई और इराक सबसे बड़े सप्लायर हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से रूस से तेल खरीद में थोड़ी मुश्किलें जरूर आई लेकिन भारत ने खरीदारी जारी रखी.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...