7.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorized'सिर्फ कट, कॉपी और पेस्ट न करें, दिमाग भी लगाएं...', अनिल अंबानी...

‘सिर्फ कट, कॉपी और पेस्ट न करें, दिमाग भी लगाएं…’, अनिल अंबानी के मामले में कोर्ट ने लगाई बैंकों को फटकार

Published on

नई दिल्ली

अनिल अंबानी के एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बैंकों को फटकार लगाई है। मामला अनिल अंबानी के बैंक अकाउंट्स को ‘फ्रॉड’ घोषित करने से जुड़ा है। कोर्ट ने कहा कि बैंक किसी के भी अकाउंट्स को ‘डिफॉल्टर’ या ‘फ्रॉड’ घोषित करने वाले आदेशों को ‘कट, कॉपी और पेस्ट’ नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि बैंकों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा।

यह मामला अनिल अंबानी की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया, जिसमें उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 10 अक्टूबर 2024 के आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में उनके खाते को ‘फ्रॉड’ घोषित किया गया था। कोर्ट ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को अंबानी की याचिका के जवाब में अपना हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।

रिजर्व बैंक से संपर्क करने का निर्देश
जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और नीला गोखले की खंडपीठ ने अंबानी को इस आदेश के खिलाफ रिजर्व बैंक से संपर्क करने का निर्देश दिया। पीटीआई के अनुसार, कोर्ट ने कहा, ‘ऐसे आदेश कॉपी-पेस्ट करके नहीं दिए जा सकते। दिमाग लगाना होगा। आखिरकार यह जनता का पैसा है। हम ऐसे लापरवाही भरे आदेश बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसके लिए कोई व्यवस्था होनी चाहिए।’

क्या कहा अंबानी ने?
अनिल अंबानी का कहना है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने उनके बैंक अकाउंट के बारे में आदेश देने से पहले उन्हें कोई सुनवाई का मौका नहीं दिया। उन्होंने बैंक की ओर जारी किए गए दो कारण बताओ नोटिस को भी चुनौती दी है। साथ ही, उन्होंने उन दस्तावेजों की प्रतियां मांगी हैं जिनके आधार पर बैंक ने यह आदेश दिया था। उनका दावा है कि उन्हें कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिए गए।

कोर्ट ने दिखाई सख्ती
कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले बार-बार सामने आ रहे हैं, जहां बैंक रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन किए बिना खातों को ‘फ्रॉड’ या ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित कर देते हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि बैंकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि RBI के ‘मास्टर सर्कुलर’ में दिशानिर्देश दिए गए हैं।

कोर्ट ने RBI को यह भी निर्देश दिया कि वह ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि बैंक बिना विश्लेषण किए ऐसे आदेश न दें। कोर्ट ने कहा, ‘हमें लगता है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। कुछ नियंत्रण और संतुलन होना चाहिए, वरना यह चलता रहेगा।’

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...