11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मैंने कुछ गलत नहीं किया, माफी नहीं मांगूंगा', ट्रंप से तीखी बहस...

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया, माफी नहीं मांगूंगा’, ट्रंप से तीखी बहस के बाद नहीं बदले जेलेंस्की के तेवर

Published on

वॉशिंगटन,

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के दौरान बड़े टकराव के बाद जेलेंस्की ने ट्रंप से माफी मांगने से इनकार कर दिया. फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना को दोनों पक्षों के लिए ‘अच्छा नहीं’ करार दिया.

हालांकि जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका अपना समर्थन वापस ले लेता है, तो रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा करना ‘हमारे लिए कठिन’ हो जाएगा. उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि अमेरिकी प्रेसिडेंट के साथ हुआ टकराव सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया गया और कहा, ‘मैं विनम्रता बनाए रखना चाहता हूं.’

‘प्रेसिडेंट का सम्मान करता हूं लेकिन माफी नहीं’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांगेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं. मैं अमेरिका के लोगों का भी सम्मान करता हूं. मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ गलत किया है.’

वहीं, ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाल के दिनों में बढ़ती नजदीकियों को लेकर जेलेंस्की ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि वह बीच (ट्रंप) में रहें. मैं यह भी चाहता हूं कि वह हमारे पक्ष में रहें.’ क्या शुक्रवार की तीखी बहस के बाद उनके और ट्रंप के रिश्ते सुधर सकते हैं? इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया, ‘हां, बिल्कुल.’

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच ऑन-कैमरा तीखी नोकझोंक के बाद पूरी दुनिया हैरान है. बात यहां तक पहुंच गई कि जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से चले जाने तक के लिए कहा गया. ट्रंप ने बीच में ही बातचीत बंद कर दी. मीडिया के सामने इसी आम चर्चा के बाद ट्रंप खास बात करने वाले थे. यानी मिनरल डील पर समझौता, लेकिन बीच में ही बात बिगड़ गई, और इसकी शुरुआत भी हुई तो सिक्योरिटी डील के सवाल से.

इन्वेस्टमेंट का रिटर्न मांग रहे ट्रंप
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दिए गए आर्थिक और सैन्य मदद का मुआवजा मांग रहे हैं. वह चाहते हैं कि बस अमेरिका को किसी तरह उस इन्वेस्टमेंट का रिटर्न मिल जाए. अपने बयानों में वह कई बार कहते सुने जा रहे थे कि दिए गए सपोर्ट के बदले अमेरिका को 500 अरब डॉलर चाहिए, लेकिन 350 अरब डॉलर बात फाइनल करना चाह रहे थे. उन्होंने शर्त भी रखी कि इसके बदले यूक्रेन को कुछ नहीं मिलेगा, सुरक्षा तो कतई नहीं.

बिना सिक्योरिटी गारंटी के बावजूद डील पर साइन करने के लिए राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की शुक्रवार को अमेरिका पहुंचे और व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप खुद उनके स्वागत में बाहर दरवाजे तक आए. दोनों नेताओं की अच्छी तस्वीर भी आई. फिर ट्रंप जेलेंस्की और अपने कैबिनेट के साथ प्रेस को संबोधित करने के लिए बैठे. इस दौरान दोनों के बीच वार्ता के दौरान तीखी बहस हो गई

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...