8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized‘चलते रहना बहुत मुश्किल…’, सर्जरी के बाद जिम करने पहुंची हिना खान,...

‘चलते रहना बहुत मुश्किल…’, सर्जरी के बाद जिम करने पहुंची हिना खान, पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक

Published on

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह काम के साथ-साथ अपनी हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस का एक वीडियो देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी कीमोथेरेपी पूरी हो चुकी हैं और अब वह दूसरे ट्रीटमेंट पर हैं। अब इसी बीच ‘गृह लक्ष्मी’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट किया है, जिसमें वह जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं।इस पोस्ट के साथ ही हिना खान ने एक खास नोट भी लिखा है और अपना दर्द लोगों के साथ शेयर किया है। साथ ही उनसे दुआ करने के लिए कहा है। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है।

सर्जरी के बाद जिम पहुंची हिना
हिना खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह जिम में वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि लेवल अप। एक दिन में एक बार, चलते रहना बहुत मुश्किल है, खास तौर पर एक बड़ी सर्जरी के बाद, लेकिन हम हार नहीं मान रहे हैं, क्योंकि वह एक हसलर है। यह बहुत कठिन काम है, दुआ प्लीज।पोस्ट देखने के बाद हिना खान के फैंस भी इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शेर खान। वहीं, दूसरे ने लिखा कि बहादुर लड़की। एक यूजर ने लिखा कि स्ट्रांग गर्ल।

हिना की चल रही है इम्युनो थेरेपी
एक्ट्रेस को हाल ही में बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस दौरान वो जब अवॉर्ड लेकर बाहर आईं, तो उन्होंने पैपराजी से भी बात की। पैपराजी से बात करते हुए एक्ट्रेस अपना हेल्थ अपडेट दिया। हिना ने शेयर किया कि उनकी कीमोथेरेपी सेशन पूरे हो चुके हैं और अब वो दूसरे ट्रीटमेंट पर हैं। उनकी इम्युनो थेरेपी चल रही है। बता दें कि इम्युनो थेरेपी के दौरान बॉडी के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाया जाता है।

धर्मेंद्र से की थी वीडियो कॉल पर बात
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिखाई दी थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि जब इंडिया का ओजी सुपरमैन आपकी ताकत और सफर की तारीफ करता है और आपको आशीर्वाद देता है। मुझे वीडियो कॉल करने के लिए धन्यवाद, धरम अंकल। मैं जल्द ही आपसे मिलने आउंगी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...