नई दिल्ली।
बीएचईएलको गवर्नेंस नाउ पीएसयू अवार्ड्स 2025 के लिए एक स्वतंत्र जूरी द्वारा ‘एचआर उत्कृष्टता (समग्र)’, ‘सर्वश्रेष्ठ आरएंडडी पहल’ और ‘शिक्षण और विकास में उत्कृष्टता’ श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पीएसयू के रूप में चुना गया है। ये पुरस्कार कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (एचआर), एस.एम. रामनाथन, कार्यकारी निदेशक (ओएसडी/ई, आरएंडडी) और एम. श्रीधर, कार्यकारी निदेशक (एचआर) ने सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री से प्राप्त किए।
