6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यआय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच, फिर भी बना दिया...

आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच, फिर भी बना दिया सीजीएम, सवालों के घेरे में नवीन कपूर की पोस्टिंग

Published on

लखनऊ

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपित यूपी प्रॉजेक्ट कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी नवीन कपूर को उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिजम डिवलपमेंट कॉरपोरेशन में सीजीएम के पद पर तैनाती दी गई है। कॉरपोरेशन का एमडी रहते हुए तत्कालीन एमडी नवीन कपूर के खिलाफ उप लोकायुक्त में शिकायत हुई थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश राज्य सरकार को दिए थे।

शिकायत में लगाए गए थे ये आरोप
उप लोकायुक्त को हुई शिकायत में नवीन कपूर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत में बताया गया था कि नवीन कपूर ने किस तरह से अकूत संपत्ति जमा की। आरोप थे कि एमडी रहते हुए उन्होंने अपनी चहेती कंपनियों को अधिक दरों पर कार्य आवंटित किए। साथ ही आरोप लगाए गए थे कि नोएडा, गाजियाबाद में परिवार के सदस्यों के नाम कई प्रॉपर्टी खरीदी गई।

आरोप ये भी लगाए गए थे कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है। मगर नवीन कपूर ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था। जिसके बाद सचिव लोक आयुक्त ने शासन को मामले की जांच सक्षम एजेंसी जैसे सतर्कता अधिष्ठान, भ्रष्टाचार निवारण संस्था, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी एजेंसी से करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नवीन कपूर यूपी प्रॉजेक्ट कारपोरेशन से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट के बाद यूपी स्टेट टूरिजम डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन में तैनाती दे दी गई।

मामला संज्ञान में नहीं है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिजम डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत है। मामले में संबंधित अफसरों से जांच कराई जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी है, तो उसके खिलाफ ऐक्शन होगा।
मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव, पर्यटन

आय से अधिक संपत्ति की जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत हुई है तो पूछताछ की जाएगी। तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सान्या छाबड़ा, एमडी, यूपीएसटीडीसी

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this