9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअपनी बेइज्जती खुद ही करा रहा पाकिस्तान... ऐसे कराओगे चैंपियंस ट्रॉफी, भारत...

अपनी बेइज्जती खुद ही करा रहा पाकिस्तान… ऐसे कराओगे चैंपियंस ट्रॉफी, भारत में भी उड़ा मजाक

Published on

नई दिल्ली

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रूप में पाकिस्तान को 29 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली। लेकिन इस टूर्नामेंट के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खूब फजीहत हो गई। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी में बारिश के चलते कई मैच पूरे नहीं हो पाए। हाल ही में बारिश के चलते अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाया। चौंकाने वाली बात यह है कि गद्दाफी स्टेडियम पर हुए इस मैच को पूरा किया जा सकता था लेकिन वहां के ड्रेनेज सिस्टम के चलते मैच पूरा नहीं हुआ। इसी बीच टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मदन लाल ने पाकिस्तान की जमकर बेइज्जती की है।

मदन लाल ने की पाकिस्तान की बेइज्जती
मदन लाल ने पाकिस्तान की घटिया ड्रेनेज सिस्टम पर कहा, ‘यह पाकिस्तान के लिए एक बुरा विज्ञापन है। स्टेडियम का नवीनीकरण करना ठीक है, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम और सुपर सोपर पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यह पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं है। मैंने कल का मैच देखा और पानी निकालने का उनका तरीका देखा। इसकी काफी आलोचना हुई।’

टीम इंडिया को मिल रहा फायदा
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स नासिर हुसैन और माइकल एथरटन की हालिया आलोचना इस बात पर केंद्रित है कि भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में विभिन्न स्थानों की यात्रा करेंगी। इस पर मदन लाल ने कहा, ‘हां, एक फायदा है, लेकिन भारत ने इसे काफी पहले ही साफ कर दिया। लेकिन टीमें शिकायत करेंगी।’

वाइपर से मैदान सुखाया जा रहा था
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच पूरा नहीं हो पाया और जिस वक्त ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने की कोशिश कर रहा था उस दौरान का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वाइपर की मदद से ग्राउंड को सुखाने का काम किया जा रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पीसीबी की खूब फजीहत हो रही है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...