7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यहोली बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में विस्तार, संगठन से लेकर...

होली बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में विस्तार, संगठन से लेकर सरकार में जातीय समीकरणों का रखा जाए

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल बीजेपी संगठन और योगी सरकार में बड़े बदलाव की संभावना है। संगठन से लेकर सरकार तक के लिए मार्च का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। चर्चा है कि प्रदेश स्तर के पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी की संगठन से छुट्टी होने के बाद उन्हें सरकार में घर वापसी कराई जा सकती है। साथ ही 5-6 नए चेहरों को भी योगी सरकार का हिस्सा बनाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो होली के बाद योगी कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। लेकिन उससे पहले संगठन में बदलाव होने की पूरी-पूरी संभावनाएं जताई जा रही है। मिशन 2027 के तहत संगठन से लेकर सरकार तक में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

दरअसल, सत्ताधारी बीजेपी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव में भले ही अभी सालों का समय बचा है। बीजेपी अभी से समाज में मैसेज देने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। महाकुंभ 2025 के सफलतापूर्वक आयोजन से योगी सरकार ने सनातन को मानने वालों को पहले ही एक मैसेज दे दिया है। अब अलग-अलग कार्यक्रमों और आयोजनों के जरिए हर वर्ग को अपने पाले में लाने की पूरी-पूरी कोशिश में जुट गई है। कुल मिलाकर बीजेपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में संगठन से लेकर सरकार में बदलाव करने जा रही है।

जल्द जारी होगी सूची
बीजेपी को सबसे पहले जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी करना है। इसमें पेंच फंसने की बात कही जा रही है। लेकिन, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किसी भी तरह के पेंच फंसे होने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही, जल्द ही सूची जारी होने की बात कही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो जाएगी। उसके बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं। बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फिर से योगी सरकार में जगह मिलने की प्रबल संभावना है। मंत्रिमंडल में पश्चिमी यूपी की भागीदारी बढ़ाये जाने की भी चर्चा है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this