9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहम किसी से कम नहीं... अक्षर के कैच की वजह से गिरा...

हम किसी से कम नहीं… अक्षर के कैच की वजह से गिरा रचिन का विकेट, हार्दिक का जश्न देखा आपने?

Published on

दुबई

न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ मैच में कमाल की फील्डिंग की। ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़ते हुए विराट कोहली का कैच लिया था। केन विलियमसन ने रविंद्र जडेजा का उतरे हुए कुछ ऐसा ही कैच लिया। अक्षर पटेल का कैच भी विलियमसन ने एक हाथ से लपका था। जब न्यूजीलैंड की बैटिंग की बारी आई तो भारतीय टीम ने भी दिखाया कि वह फील्डिंग में किसी से कम नहीं है।

अक्षर ने लपका लाजवाब कैच
भारत के लिए अक्षर पटेल ने फील्डिंग में कमाल दिखाया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में रचिन ने शतक लगाया था। भारत के लिए अक्षर की फील्डिंग की वजह से वह बैटिंग पावरप्ले में ही आउट हो गए। हार्दिक पंड्या की गेंद को रचिन ने अपर कट करने की कोशिश की। गेंद दूर जाने की जगह हवा में चली गई। अक्षर पटेल ने आगे की तरफ भागते हुए जंप लगाकर गेंद को लपका। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में हुई।

बल्ले से भी दिया था योगदान
अक्षर पटेल ने बल्ले से भी इस मैच में योगदान दिया। भारतीय टीम 30 रनों पर 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद अक्षर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने पारी संभाली और श्रेयस अय्यर के साथ 98 रन जोड़े। इससे भारत की पारी पटरी पर आ गई थी। अक्षर ने भारत के लिए 42 रनों की पारी खेली।

हेनरी ने झटके 5 विकेट
श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद मैट हेनरी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में भारत को नौ विकेट पर 249 रन पर रोक दिया। हेनरी ने आठ ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्हें टीम के दूसरे गेंदबाजों अच्छा साथ मिला। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन, विलियम ओ’राउरकी, कप्तान मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र ने एक-एक विकेट लिये। न्यूजीलैंड के क्षेत्ररक्षकों ने कुछ कमाल के कैच पकड़ने के साथ अहम रन बचाये।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...