11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाटो और संयक्त राष्ट्र से बाहर निकलेगा अमेरिका? ट्रंप के खास एलन...

नाटो और संयक्त राष्ट्र से बाहर निकलेगा अमेरिका? ट्रंप के खास एलन मस्क के रिएक्शन से बढ़ी हलचल, यूरोप का क्या होगा?

Published on

वॉशिंगटन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने नाटो और यूएन से अमेरिका के बाहर निकलने का समर्थन किया है। मस्क ने अपना रुख ऐसे समय में जाहिर किया है जब यूक्रेन संघर्ष पर वाशिंगटन और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच मतभेद गंभीर होते जा रहे हैं और शुक्रवार को ही पूरी दुनिया ने व्हाइट हाउस में ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस देखी है।

एलन मस्क ने कहा- मैं सहमत
दरअसल राजनीतिक टिप्पणीकार और एमएजीए कार्यकर्ता गुंथर ईगलमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नाटो और यूएन को छोड़ने का समय आ गया है।’ उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली द्वारा इस तरह के कदम के लिए आह्वान करने वाले पोस्ट को साझा किया था। ईगलमैन की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए मस्क ने लिखा, “मैं सहमत हूं”

फरवरी में, यूटा के सीनेटर ली ने संयुक्त राष्ट्र संकट से संपूर्ण रूप से अलग होने का प्रस्ताव पेश किया था। इसमें विश्व निकाय को ‘अत्याचारियों का मंच’ बताया गया था, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमला करता है और अपने सारी फंडिंग के बावजूद युद्ध, नरसंहार, मानवाधिकार उल्लंघन और महामारी को रोकने में सक्षम नहीं है।

नाटो पर सवाल उठा रहे मस्क
मस्क ने उस वक्त ली के रुख का समर्थन करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका ‘संयुक्त राष्ट्र और उससे जुड़ी संस्थाओं को जरूरत से ज्यादा धनराशि प्रदान करता है।’ यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने नाटो में अमेरिका की सदस्यता पर प्रश्न उठाया है। पिछले महीने ही उन्होंने इसे शीत युद्ध के बाद के युग में अप्रासंगिक बताया था।

अरबपति बिजनेसमैन ने अमेरिकी करदाताओं द्वारा यूरोप की रक्षा लागत का एक बड़ा हिस्सा वहन करने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका नाटो के सैन्य खर्च का लगभग 67 प्रतिशत भुगतान करता है, जबकि अपने सकल घरेलू उत्पाद का केवल 3.5 प्रतिशत ही रक्षा पर खर्च करता है। ट्रंप ने भी नाटो की आलोचना की है, और इससे बाहर निकलने की धमकी दी है, इस आधार पर कि अमेरिका यूरोपीय सुरक्षा के लिए अनुचित वित्तीय बोझ सहन करता है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...