11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलरोहित सेना को सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका, टीम मैनेजर आर देवराज...

रोहित सेना को सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका, टीम मैनेजर आर देवराज अचानक स्वदेश लौटे

Published on

दुबई

एक ओर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सीना ताने सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरी ओर उसे बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर आर. देवराज को अपनी मां के निधन के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच में ही टीम छोड़कर जाना पड़ा। रविवार को अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही देवराज हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सचिव देवराज दुबई में भारतीय टीम के साथ थे।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह अपनी मैनेजर की भूमिका फिर से निभाएंगे या नहीं। भारत मंगलवार को पहला सेमीफाइनल खेलेगा। अगर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल इसी मैदान पर मुकाबला रविवार को होगा। HCA ने कहा- हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे सचिव देवराज की मां कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। देवराज गारू और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।

इससे पहले जब टूर्नामेंट का आगाज ही हुआ था तो मोर्ने मोर्कल के पिता का निधन हो गया था। वह भी साउथ अफ्रीका लौट गए थे। हालांकि, बाद में वह टीम से जुड़ गए। इस बीच भारत ने पहले बांग्लादेश को हराया और फिर पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी। भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रहा है।

दरअसल, भारत ने राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों से मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसलिए भारत मंगलवार को दुबई में पहला सेमीफाइनल खेलेगा। बता दें कि पिछली बार 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी। इस बार उसके पास चैंपियन बनने का अच्छा मौका है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...