9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यकांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड की SIT करेगी जांच, हत्यारे की तलाश...

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड की SIT करेगी जांच, हत्यारे की तलाश में जुटी हरियाणा पुलिस

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। हिमानी का शव शनिवार को रोहतक जिले में एक बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और रोहतक पुलिस की चार टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमानी (22) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। सूटकेस को कुछ राहगीरों ने देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

हुड्डा बोले- रोहतक एसपी से की बात
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने हिमानी हत्या मामले के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने कहा कि हिमानी पार्टी की बहुत अच्छी और सक्रिय कार्यकर्ता थीं। बत्रा ने कहा कि हिमानी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं और उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी भाग लिया था। बत्रा ने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

हरियाणा में महिला अपराध चिंता का विषय
हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। जब पत्रकारों ने पूछा कि हिमानी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के कुछ नेता कम समय में राजनीति में उनके (हिमानी) काफी आगे बढ़ने से ईर्ष्या करते थे, तो हुड्डा ने कहा कि (हत्या मामले में) अपराधी अपराधी है। चाहे वह पार्टी में हो या कोई और, अपराधी को सजा मिलनी चाहिए।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला
कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री के गृहनगर नारायणगढ़ में भी बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पिछले साल बहादुरगढ़ में इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) प्रदेश अध्यक्ष की हत्या कर दी गई थी और हांसी में जजपा (जननायक जनता पार्टी) नेता की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले राज्य में छह से अधिक विधायकों को फिरौती की धमकियां मिल चुकी हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this