11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरमजान के मौके पर गाजा में गम का माहौल, इजरायल ने उठाया...

रमजान के मौके पर गाजा में गम का माहौल, इजरायल ने उठाया ये बड़ा कदम, हमास बोला- ये ब्लैकमेलिंग है!

Published on

तेल अवीव,

इजरायल ने रमजान के दौरान रविवार को गाजा में सामानों की आपूर्ति पर रोक दी है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से एक बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई है. इस बयान में कहा गया है, “बंधक समझौते के पहले चरण की समाप्ति और वार्ता जारी रखने के लिए विटकॉफ प्रस्ताव (जिस पर इजरायल सहमत था) को स्वीकार करने से हमास के इनकार के बाद ​​पीएम ने फैसला किया कि रविवार सुबह से गाजा में सभी सामानों की आपूर्ति बंद हो जाएगी.”

शनिवार को सीजफायर का पहला चरण समाप्त हो गया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने अब तक डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव के तहत एक अस्थायी विस्तार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. हमास के प्रवक्ता ने कहा कि गाजा में सामानों की आपूर्ति को रोकना ब्लैकमेल करना और सीजफायर के समझौते के शर्तों का उल्लंघन है. हमास ने इस मसले पर मध्यस्थ देशों के प्रतिनिधियों से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

हमास चाहता है कि समझौते का दूसरा चरण मूल रूप से बातचीत के अनुसार आगे बढ़े, जिसमें बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा से इजरायली सेना की वापसी शामिल है. हमास के प्रवक्ता ने कहा, “गाजा में जाने वाली सहायता को रोकने का नेतन्याहू का निर्णय एक बार फिर इजरायली कब्जे का बदसूरत चेहरा दिखाता है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हमारे लोगों को भूखा मारना बंद करने के लिए इजरायली सरकार और नेतन्याहू पर दबाव डालना चाहिए.”

गाजा में तीन चरणों का युद्ध विराम 19 जनवरी से शुरू हुआ था. जो 1 मार्च को खत्म हो गया. इस दौरान कुल 33 बंधकों की रिहाई हुई. इसके बदले में 2 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल ने रिहा किया है. अब हमास और इजरायल के बीच सीजफायर के दूसरे चरण को लेकर बातचीत शुरू होनी है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये बातचीत कब और कहां होगी. गाजा में रमजान के मौके पर भी गम और अनिश्चितता का माहौल है. जंग की चिंता बनी हुई है.

बताते चलें कि पिछले सप्ताह तेल अवीव में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे. पोस्टर बैनर के साथ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों ने युद्धविराम समझौते को पूरी तरह से पालन करने और बाकी बंधकों की तुरंत रिहाई की मांग की थी. दरअसल गाजा में तीन चरणों में युद्धविराम का समझौता हुआ था. पहले चरण में 33 बंधकों की रिहाई हुई. प्रदर्शनकारी चाहते हैं सभी बंधकों को तुरंत छोड़ा जाए. उनके परिजनों को डर हैं कि समझौते के उल्लंघन से बंधक मारे जा सकते हैं.

प्रदर्शनकारियों ने कुछ बंधकों की मौत के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका इस्तीफा मांगा. उनका दावा था कि पीएम नेतन्याहू बंधकों की रक्षा करने में असफल रहे हैं. ऐसे में उन्हे पद छोड़ देना चाहिए. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. इसके बाद इजरायल के हमले में हजारों की संख्या में गाजा में लोग मारे गए हैं. लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा ह

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...