13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यरात 3 बजे JCB लेकर निकला नाबालिग, 25 वाहनों में मचाई तोड़फोड़,...

रात 3 बजे JCB लेकर निकला नाबालिग, 25 वाहनों में मचाई तोड़फोड़, सामने आया वीडियो

Published on

मदुरै,

तमिलनाडु के मदुरै में बीती रात जो हुआ वह डरा देने वाला और जानलेवा था. यहां सेल्लूर के पास एक 17 साल का नाबालिग लड़का देर रात तीन बजे जेसीबी ड्राइव करता हुआ सड़क पर निकल गया. इस दौरान उसने घरों से बाहर खड़ी बाइक, कार और ऑटोरिक्शा को बुरी तरह से तोड़ा फोड़ा.

आधा किलोमीटर तक उसने जेसीबी चलाते हुए सामने आए लगभग हर वाहन को टक्कर मारी और कुछ को तो घसीट ही दिया. उसने लगभग 25 वाहनों को नुकसान पहुंचाया. घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में ये वारदात रिकॉर्ड हो गई. इस वीडियो में दिखता है कि एक वैन घर के बाहर खड़ी है जिसे अचानक ही एक जेसीबी आकर टक्कर मारती है.

बता दें कि जेसीबी के गलत उपयोग का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बीते साल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एंट्री फीस को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों की भीड़ ने फेमस वाटर पार्क में तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया था. आरोपी फ्री एंट्री चाहते थे.

दरअसल, आरोपियों का तर्क था कि वे स्थानीय लोग हैं, इसलिए उनसे वाटर पार्क में फीस नहीं ली जाए. जब पार्क प्राधिकरण ने मना कर दिया, तो हाथापाई शुरू हो गई और आरोपियों ने कुछ स्थानीय लोगों को मौके पर बुला लिया. पुलिस ने बताया कि हमीरगढ गांव के पहले चित्तौड़-भीलवाड़ा हाईवे मार्ग पर स्थित एक वाटर पार्क में लोगों के एक समूह ने जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ कर दी, जिसमें एक स्विमिंग पूल की बाउंड्री भी शामिल थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच से छह लोग घायल हो गए, जिससे विजिटर्स कों में दहशत फैल गई. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...