5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलसेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती के बिना उतरने का जोखिम नहीं लेगी टीम...

सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती के बिना उतरने का जोखिम नहीं लेगी टीम इंडिया… दिग्गज दे रहे गौतम गंभीर को सलाह

Published on

दुबई,

भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी अभियान के दौरान आखिरी ग्रुप मुकाबला मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के नाम रहा. टीम इंडिया ने दुबई की पिच पर दो मुकाबले खेलने के बाद इस टूर्नामेंट में वरुण को उतारा. फिर क्या था 33 साल के इस लेग स्पिनर ने खुद के चयन को सही साबित कर दिखाया. पूर्व खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले वरुण की तारीफ की है. रवि शास्त्री ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में उन्हें खिलाना चाहिए. टीम इंडिया 4 मार्च को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी.

दरअसल, वरुण वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लाना हेड कोच गौतम गंभीर का ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है. वरुण ने रविवार को न्यूजीलैंड पर आखिरी ग्रुप मैच में 44 रनों से मिली जीत में 42 रन देकर 5 विकेट निकाले. भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर आईसीसी के वीडियो में कहा, ‘मैं उनसे काफी प्रभावित हूं. टीम प्रबंधन को पूरे अंक जाते हैं, जिसने उन्हें उतारने का फैसला लिया. बीच के ओवरों में वह विकेट दिलाने वाले गेंदबाज है.’

उन्होंने कहा ,‘यह सही समय है कि वरुण को मौके दिए जाएं. उन्हें टीम में शामिल किया तो उन्होंने 5 विकेट ले झटके. मौजूदा फॉर्म और हाव भाव को देखें, उनके आत्मविश्वास और कौशल को देखें. टूर्नामेंट में अब न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बचे हैं और उन्होंने उनके खिलाफ ज्यादा खेला नहीं है.’

शास्त्री ने कहा,‘मुझे लगता है कि इसी प्लेइंग इलेवन को उतारना चाहिए क्योंकि 48 घंटे के भीतर ही खेलना है. स्पिनरों की भूमिका अहम रहने वाली है.’भारत के पूर्व कोच और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने वरुण की तारीफ करते हुए ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर कहा ,‘मुझे लगता है कि पिछले एक डेढ़ साल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह लगातार मैच जिताते आए हैं. चाहे तमिलनाडु हो, केकेआर या भारतीय टी20 टीम.’

उन्होंने कहा ,‘अब उन्हें वनडे में मौका मिला है और पिच तथा हालात को देखते हुए उन्हें आगे भी खिलाना चाहिए. भारत को इसी पिच पर खेलना है और उसका चौतरफा स्पिन आक्रमण किसी भी टीम के लिये मुश्किलें खड़ी करेगा.’भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबति रायडू ने कहा,‘वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया. करियर की शुरुआत में उनके प्रदर्शन में इतनी निरंतरता नहीं थी. लेकिन अब उन्हें खेलना आसान नहीं है.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...