16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्य'दिख गए तो गोली मार दूंगा', पं. धीरेंद्र शास्त्री पर बयानबाजी करने...

‘दिख गए तो गोली मार दूंगा’, पं. धीरेंद्र शास्त्री पर बयानबाजी करने पर RJD विधायक को मिली खुली धमकी

Published on

गोपालगंज:

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक बाबा धीरेंद्र शास्त्री के गोपालगंज आगमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक युवक ने बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेम शंकर राय पर बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने राजद विधायक को सोशल मीडिया पर धमकी दी है। इस दौरान विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया, जिससे राजद नेताओं में नाराजगी है। राजद नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

धीरेंद्र शास्त्री का कथा कार्यक्रम
गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्री राम जानकी मठ में 6 से 10 मार्च तक धीरेंद्र शास्त्री के कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान बाबा धीरेंद्र शास्त्री भक्तों को पांच दिनों तक कथा सुनाएंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर जब राजद विधायक प्रेम शंकर राय ने बात की गई तब उन्होंने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और धमकी
बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेम शंकर राय के बयान को लेकर विकास सिंह नाम के युवक ने वीडियो जारी कर उन्हें धमकी दी। युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि ‘विधायक ने धीरेंद्र शास्त्री के आगमन का विरोध किया है। अगर वो कहां दिख गए तो गोली मार दूंगा।’ धमकी देने वाले युवक ने विधायक को गालियां भी दीं।

एसपी से मिले राजद नेता, की कार्रवाई की मांग
इस धमकी के बाद गोपालगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच, राजद नेताओं ने जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राजद नेताओं ने दी चेतावनी
राजद नेताओं के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम विकास कुमार सिंह है, जो बरौली के बख़रौर पंचायत के प्यारेपुर गांव का निवासी है। नेताओं का कहना है कि विकास ने विधायक और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो निंदनीय है। राजद नेताओं ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो राजद जिला प्रशासन के खिलाफ प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...