9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऐसे व्यक्ति के लिए... वेंकटेस प्रसाद ने खुलकर किया रोहित शर्मा का...

ऐसे व्यक्ति के लिए… वेंकटेस प्रसाद ने खुलकर किया रोहित शर्मा का समर्थन, बॉडी शेमिंग पर रखी अपनी राय

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वजन पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने रोहित का समर्थन किया है। शमा मोहम्मद ने रोहित के वजन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें अब तक का खराब कप्तान बताया था। इस पर प्रसाद ने रोहित की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि उनका मजाक उड़ाना शर्मनाक है।

वेंकटेश प्रसाद ने क्या बोला?
पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने रोहित शर्मा का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने रोहित की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनका मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है। शमा मोहम्मद के पोस्ट पर प्रसाद ने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- रोहित ने कप्तान के तौर पर बहुत गरिमा बनाए रखी है, 8 महीने पहले उन्होंने हमें टी-20 विश्व कप जिताया था और आईसीसी टूर्नामेंट के बीच में उन पर बॉडी शेमिंग करना बिल्कुल दयनीय और अनुचित है। ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ सम्मान होना चाहिए जिसने इतने सालों तक अपने कौशल और नेतृत्व के माध्यम से कुछ हासिल किया है।

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर
शमा मोहम्मद का दावा है कि रोहित शर्मा अब तक के सबसे खराब भारतीय कप्तान हैं। हालांकि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वो कुछ और ही करती हैं। रोहित ने 2024 में भारत को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इस टूर्नामेंट में वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 8 मैचों में 257 रन बनाए थे। रोहित को लीमिटेड ओवर क्रिकेट में दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिना जाता है।

रोहित के नाम वनडे में 48.74 की औसत से 11064 रन दर्ज हैं। इसमें 32 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में वो 261 पारियों में 11,000 ODI रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक भी लगाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के साथ ही सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह कपिल देव और धोनी के बाद वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरे भारतीय कप्तान हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...