14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यUP : सुहागरात में ही पैदा हो गया बच्चा, दूल्हे की फटी...

UP : सुहागरात में ही पैदा हो गया बच्चा, दूल्हे की फटी रह गईं आंखें, यूपी का हैरान कर देने वाला मामला

Published on

प्रयागराज

अगर शादी हो और सुहागरात वाले ही दिन बच्चा हो जाए, तो सुनकर बड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यूपी में यह घटना हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से यह मामला सामने आया है। जिसने भी यह मामला सुना, उसके होश उड़ गए। प्रयागराज का यह मामला अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया और जयमाल कार्यक्रम समेत विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं। अगले दिन सुबह दुल्हन की विदाई हुई। ससुराल पहुंची दुल्हन का परिजनों ने रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश कराया और होने वाली रस्मों को पूरा किया गया।

25 फरवरी को सुहागरात को ही दुल्हन को पेट में दर्द शुरू हो गया। ससुरालीजनों ने घरेलू उपचार से पेट दर्द को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। दुल्हन के पेट में दर्ज बढ़ता जा रहा था। जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया तो आनन-फानन में दूल्हा और ससुरालीजन दुल्हन को देर रात में ही करछना सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन की जांच की। डॉक्टरों ने दूल्हे और उनके परिजनों को जो बताया, उसको सुनकर सभी के होश उड़ गए।

दुल्हन को भेजा मायके
डॉक्टरों ने दूल्हे और परिजनों को बताया कि दुल्हन के पेट में नौ माह का बच्चा है, जिसके कारण उसके पेट में दर्द हो रहा था। कुछ देर में बच्चे की डिलीवरी हो जाएगी। डॉक्टरों की बात सुनते ही ससुरालीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे ने तुरंत ससुराल को फोन किया और लोगों को बुलाया। दुल्हन ने थोड़ी देर बाद नवजात को जन्म दिया। अगले दिन 26 फरवरी को दूल्हे ने दुल्हन को उसके परिजनों के साथ नवजात संग मायके भेज दिया।

दूल्हे का ही है बच्चा- मायके वाले
वहीं, दुल्हन के 24 घंटे के अंदर मां बनने के बाद बवाल मचा हुआ है। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि 2024 मई में बेटी की शादी तय हुई थी। शादी तय होने के बाद से दूल्हा और दुल्हन में फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों मिलने-जुलने लगे। जो बच्चा हुआ है, वह दूल्हे का ही, लेकिन लड़का इस बात को नहीं मान रहा है। बहू को लड़के के पिता ने अपनाने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हो पाया।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...